फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : new principals teachers posted in Plus-2 schools bihar teachers news

Bihar News : प्लस-2 विद्यालयों में नए 5728 प्रधानाध्यापकों की हुई पदस्थापन, विभाग ने की सूची जारी

Fri, 11 Jul 2025 08:11 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 11 Jul 2025 08:11 PM IST
सार

Bihar : शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। शिक्षा विभाग ने नवनियुक्त प्रधानाध्यापकों को अब विद्यालय आवंटित कर दिया है। उत्क्रमित और नव पदस्थापित उच्च माध्यमिक विद्यालयों में नियुक्ति की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद यह किया गया है।

विज्ञापन
Bihar News : new principals teachers posted in Plus-2 schools bihar teachers news
शिक्षा विभाग पटना। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

शिक्षा विभाग ने नवनियुक्त प्रधानाध्यापकों को विद्यालय आवंटित कर दिया है। प्राथमिक शिक्षा के निदेशक ने आदेश जारी करते हुए बताया कि शिक्षा विभाग ने बिहार लोक सेवा आयोग को 6061 रिक्त पदों पर बहाली की सिफारिश की थी, जिसके आलोक में बीपीएससी ने कुल 5971 सफल अभ्यर्थियों की अनुशंसा उपलब्ध कराई। तब बीपीएससी ने सफल अभ्यर्थियों की काउंसलिंग करने के साथ-साथ सभी अभ्यर्थियों के कागजातों की जाँच की गई, जिसमें से 5731 अभ्यर्थियों के कागजात सही पाए गए। 30 जून को सफल अभ्यर्थियों को प्रमंडल एवं जिला आवंटित किया गया था।
विज्ञापन


प्राथमिक शिक्षा की निदेशक साहिला का कहना है कि आवंटित जिलों में पदस्थापन के लिए पांच-पांच प्रखंड के विकल्प की मांग की गई थी। अब प्रधानाध्यापक के पद पर कुल 5728 सफल अभ्यर्थियों को जिला, प्रखंड और विद्यालय आवंटन पर विचार किया गया है। .11 जुलाई को  समिति की बैठक हुई, जिसकी अनुशंसा के आलोक में अभ्यर्थियों को प्रखंड के विद्यालय में पदस्थापित किया गया है। फिलहाल बिहार के उत्क्रमित और नव पदस्थापित उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक की नियुक्ति की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed