फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: NDA workers conference in Siwan: BJP, LJP, HAM, RLMO JDU, Nitish Kumar, assembly elections

Bihar News: एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा ने कहा- हम पांचों दल पांडव की तरह कौरवों को धाराशायी करेंगे

Tue, 21 Jan 2025 06:22 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 21 Jan 2025 06:22 PM IST
सार

NDA Conference: लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि बिहार आज एनडीए के नेतृत्व में विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि राजद हो या कांग्रेस का शासनकाल, बिहार के लिए वह काला अध्याय है।

विज्ञापन
Bihar News: NDA workers conference in Siwan: BJP, LJP, HAM, RLMO JDU, Nitish Kumar, assembly elections
एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल वरीय नेता। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। महागठबंधन और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। इसी को लेकर सीवान में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा, एनडीए, लोजपा (रामविलास), हम समेत सभी घटक दलों के शीर्ष नेताओं ने भाग लिया।  सभी ने स्वर में स्वर मिलाते हुए कहा कि इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में हम जीतेंगे और बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी। सीवान के गांधी मैदान में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का उद्घाटन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, लोजपा (आर) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, हम के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह, रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। इसमें सभी घटक दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जुटे। इस सम्मेलन के जरिए सभी घटक दलों के कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाते हुए बूथ स्तर तक इस गठबंधन को मजबूत बनाने का विश्वास अपने अध्यक्षों को दिया।

विज्ञापन


अपराधी का नीतीश सरकार में कोई स्थान नहीं
एनडीए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने आज भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसमें आंतरिक लोकतंत्र है, जो परिवारवाद और वंशवाद से दूर है और जिसकी बुनियाद सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, अंत्योदय और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की विचारधारा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने विचारों के प्रति समर्पित देश सेवा एवं गरीब कल्याण के लक्ष्य के साथ काम करने वाली पार्टी है। उन्होंने एनडीए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज इसी गरीब कल्याण के लक्ष्य को लेकर केंद्र में नरेंद्र मोदी और प्रदेश में नीतीश कुमार की सरकार आगे बढ़ रही है। भाजपा के अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कहा कि नीतीश कुमार के विकास मॉडल की चर्चा आज देशभर में होती है। इस साल होने वाले चुनावी रण में हम पांचों दल 'पांडव' की तरह असत्य के सहारे और भ्रम फैलाकर राजनीति करने वाले कौरवों को धाराशयी करेंगे। उन्होंने इशारों ही इशारों में राजद को निशाने पर लेते हुए कहा कि यह सीवान की धरती है। उन्होंने एक मुहावरे ' कुत्ते की मौत मरोगे ' का जिक्र करते हुए कहा कि जो अपराधी राजनीति में आना चाहते हैं, उनका नीतीश की सरकार में कोई स्थान नहीं है। वे कुत्ते की मौत मरेंगे। उन्होंने वैसे दलों को भी निशाने पर लिया जो अपराधियों को राजनीति में स्थान देते हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को नया आयाम दिया
इधर, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को नया आयाम दिया। उन्होंने लोगों को यह भरोसा दिया कि अगर सुशासन के साथ विकास की नीति को अपनाया जाए, किसी भी प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले जाया जा सकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि राजद की सरकार ने बिहार को पिछड़ेपन, भ्रष्टाचार और गुण्डाराज की ओर धकेल दिया था और आज नीतीश ने बिहार में विकास की एक लंबी लकीर खींच दी है। उन्होंने कहा कि एनडीए विकास की प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Bihar News: NDA workers conference in Siwan: BJP, LJP, HAM, RLMO JDU, Nitish Kumar, assembly elections
एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल वरीय नेता। - फोटो : अमर उजाला
राजद ने नरसंहार और दंगे करवाने का महापाप किया
लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि बिहार आज एनडीए के नेतृत्व में विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि राजद हो या कांग्रेस का शासनकाल, बिहार के लिए वह काला अध्याय है। एक ने इमरजेसी लगाने का पाप किया तो राजद ने नरसंहार और दंगे करवाने का महापाप किया। उन्होंने दावे के साथ कहा कि अब राजद कभी भी सत्ता में नहीं लौट सकती है।



एक गलती बिहार को फिर से पिछड़ेपन की ओर ले जा सकती
हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव न केवल एनडीए के लिए बल्कि बिहार के लिए अहम है। एक गलती बिहार को फिर से पिछड़ेपन की ओर ले जा सकती है। उन्होंने तमाम कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि आप बिहार की जनता को जागरूक करें और उन्हें बिहार की गौरवशाली परंपरा की याद दिलाएं और लालू सरकार के कारनामे को लोगों से बताएं।


यह एकता विरोधियों को परास्त करने के लिए काफी है
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने भी एनडीए कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि हम सब एक हैं और आने वाले चुनाव में यह एकता विरोधियों को परास्त करने के लिए काफी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह एकता हमें बूथ स्तर तक दिखनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed