फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Narmund missing from grave in Bhagalpur: skeleton, two arrested, Bihar Police

Bihar: कब्र से शवों के सिर गायब होने का राज खुला; इमदाद और आजाद ने गिरफ्तारी के बाद सुनाई जादू-टोना की कहानी

Wed, 29 Jan 2025 11:19 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 29 Jan 2025 11:19 AM IST
सार

इस कब्रिस्तान से अबतक पांच कब्रों को खोदकर नरमुंड गायब किया जा चुका है। तीन दिन पूर्व ही एक नवजात के शव को भी कब्र से निकालकर उसके सिर को बिखेर दिया गया था। पुलिस ने जब मामले का खुलासा किया तो लोग दंग रह गए।

विज्ञापन
Bihar News: Narmund missing from grave in Bhagalpur: skeleton, two arrested, Bihar Police
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भागलपुर जिले के सन्हौला थाना क्षेत्र के फाजिलपुर सकरामा पंचायत अंतर्गत अशरफनगर गांव में कब्र से छेड़छाड़ एवं नरमुंड की चोरी मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। कहलगांव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी  शिवानंद सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस घटना की जानकारी दी।एसडीपीओ शिवानंद सिंह ने बताया कि कब्रिस्तान से नरमुंड की चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से एक मानव खोपड़ी भी बरामद हुई है। आरोपियों ने कब्र से छेड़छाड़ कर नरमुंड निकाला था। पूछताछ में यह बात सामने आया कि दोनों आरोपी तंत्र-मंत्र और जादू-टोना में विश्वास रखते हैं।

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी और उनकी पहचान
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मो. इमदाद आलम (पिता- स्व. अब्दुल रहीम, निवासी-पोरिया, थाना- बौंसी) और मो. आजाद (पिता) स्व. मो. अफजल हुसैन, निवासी- बीरबलपुर, थाना- धनकुंड) शामिल हैं। दोनों आरोपी बांका जिले के निवासी हैं। हालांकि, एसडीपीओ ने यह स्पष्ट नहीं किया कि उनकी गिरफ्तारी कहां से हुई, और कब से वे इस अपराध में संलिप्त थे। और छ से एक साल के भीतर के शव के नरमुंड  को गायब कर जादू टोना और तंत्र मंत्र में इसका प्रयोग करना कुछ अजीब सा प्रतीत होता है ।
विज्ञापन


SIT टीम का गठन और नेतृत्व
इस संवेदनशील मामले की जांच के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। इस टीम का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कहलगांव शिवानंद सिंह ने किया। टीम में सन्हौला थाना प्रभारी चंदन कुमार, रसलपुर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार, अमडंडा थाना प्रभारी रवि कुमार, गोराडीह थाना प्रभारी विकास कुमार, सन्हौला थाना के मुकेश कुमार सिंह, डीआईयूएसयू टीम और सशस्त्र बल शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तकनीकी और मानवीय संसाधनों का सहारा
कहलगांव एसडीपीओ ने बताया कि जांच के दौरान तकनीकी सहायता और मानव स्रोतों की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। यह घटना अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र से जुड़ी मानसिकता को उजागर करती है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।


मालूम हो कि सन्हौला स्थित इस कब्रिस्तान में पिछले 4-5 साल के दौरान पांच शवों को कब्र से निकालकर नरमुंड की चोरी हो चुकी है।  तीन दिन पूर्व ही एक नवजात के शव को भी कब्र से निकालकर उसके सिर को बिखेर दिया गया था। इस मामले को लेकर बीते मंगलवार को मो बदरूजमा ने सन्हौला थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया था। उसने बताया था कि उसकी मां बीवी नूरजबी खातून की लाश को कब्र से खोदकर मुड की चोरी कर ली गई थीं ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed