फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Mother of three children committed suicide in Nalanda, consumed poison, domestic dispute

Bihar News : नालंदा में तीन बच्चों की मां ने किया सुसाइड, मायके वाले बोले- घरेलु कलह से तंग आकर खाया जहर

Wed, 22 Nov 2023 11:48 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 22 Nov 2023 11:48 AM IST
सार

हिलसा थानेदार गुलाम सरवर ने बताया कि घरेलू कलह में जहर खाकर महिला ने खुदकुशी की है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
Bihar News: Mother of three children committed suicide in Nalanda, consumed poison, domestic dispute
शव का पोस्टमार्टम करवाने अस्पताल पहुंचे परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा में तीन बच्चों की मां ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। मायके वालों का आरोप है कि वह घरेलु कलह से परेशान थी। तंग आकर उसने अपनी जान दे दी। मामला हिलसा थाना क्षेत्र अंतर्गत तार पर गांव का है। मृतका की पहचान वीरेंद्र प्रसाद की पत्नी सुनीता देवी (28) के रूप में की गई। बुधवार की सुबह परिजन शव के पोस्टमार्टम को लेकर बिहार शरीफ सदर अस्पताल पहुंचे। 

विज्ञापन


सुनीता ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली
इधर, सुनीता देवी के पिता परशुराम यादव ने बताया कि बेटी के ससुराल के आसपास वाले लोगों से जानकारी मिली कि सुनीता ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। इसके बाद वह बेटी के ससुराल पहुंचे और स्थानीय थाना को इसकी जानकारी दी। परिजन घरेलू कलह में जहर खाकर आत्महत्या की आशंका व्यक्त कर रहें।
विज्ञापन


घरेलू कलह में जहर खाकर महिला ने खुदकुशी की
वर्ष 2014 में चण्डी थाना क्षेत्र के मेहंदी बीघा गांव निवासी परशुराम यादव ने अपनी बेटी सुनीता की शादी हिलसा थाना क्षेत्र के तारपर निवासी वीरेंद्र से की थी। इस बीच तीन बच्चे भी हुए युवक पटना में रहकर कंपटीशन की तैयारी कर रहा है। घटना के वक्त घर में सिर्फ सास और सुनीता के बच्चे मौजूद थे। मामले में हिलसा थानेदार गुलाम सरवर ने बताया कि घरेलू कलह में जहर खाकर महिला ने खुदकुशी की है।  यूडी केस दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है एवं पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed