{"_id":"66c9a3d71b4f0cda0f059195","slug":"bihar-news-mother-murdered-daughter-and-put-in-suitcase-husband-allegations-wife-in-muzaffarpur-bihar-police-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूटकेस में बच्ची का शव : 'बेटी को मारकर भाग गई मेरी पत्नी'; बिहार के मुजफ्फरपुर में पति के आरोप से सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूटकेस में बच्ची का शव : 'बेटी को मारकर भाग गई मेरी पत्नी'; बिहार के मुजफ्फरपुर में पति के आरोप से सनसनी
Sat, 24 Aug 2024 02:42 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sat, 24 Aug 2024 02:42 PM IST
सार
Bihar : बिहार के एक शहर में लोगों ने मोहल्ले में ही एक लाल सूटकेस देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस वहां पहुंचकर सूटकेस खुलवाया तो हर कोई अवाक रह गया। उसमें एक बच्ची की लाश थी। बच्ची के पिता ने अपनी पत्नी को आरोपी बनाया है।
विज्ञापन
बच्ची का प्रोफाइल फोटो और बरामद सूटकेस।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
मुजफ्फरपुर में एक कचड़े के ढेर में 3.5 वर्ष की बच्ची का शव सूटकेस में मिला है। मामला मिठनपुरा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर रामबाग का है। बच्ची की पहचान मनोज कुमार की बेटी मिष्ठी कुमारी के रूप में की गई है। आरोपी मां काजल फरार है। आसपास के लोगों का कहना है कि गायब हुई बच्ची को लेकर उसकी मां घर से निकली थी और फिर नहीं लौटी।वही शव मिलने की जानकारी के बाद मौके पर स्थानीय लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी है। वही सूचना के बाद से मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
शुक्रवार को मां बेटी को लेकर निकली थी घर से
घटना को लेकर मृतका बच्ची के पिता मनोज कुमार का कहना है कि कल बच्ची और बच्ची की मां घर से निकली थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर हमलोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन दोनों का कहीं कोई अता-पता नहीं चल पाया। इस बीच स्थानीय लोगों ने कचड़े के ढेर में एक सूटकेस देखा, जिसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर जब सूटकेस को पुलिस ने खोला तो हर कोई देखकर दांग रह गया। सूटकेस में बच्ची की लाश थी। यह बात मनोज कुमार को भी मिली और वह दौड़ा-दौड़ा घटनास्थल पर पहुंचा। मनोज कुमार ने सूटकेस में मिली बच्ची के शव को अपनी बेटी मिष्टी के रूप में पहचान की।
विज्ञापन
पति ने पत्नी को बताया आरोपी
मनोज कुमार का कहना है कि वह गया जिला के रहने वाले हैं, जबकि काजल कुमारी नगर थाना क्षेत्र के रेल लाइट के पास तीन कोठिया मोहल्ले में रहती थी। दोनों ने
2019 में लव मैरेज किया था। और फिर शादी के बाद से मनोज मुजफ्फरपुर में ही एक दूकान में काम करने लगा और फिर मिठनपुरा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर रामबाग मोहल्ले में किराए के मकान में पत्नी के साथ रहने लगा था। उसने अपनी पत्नी पर आरोप लगाते हुए कहा कि काजल कई अन्य लोगों से भी मोबाइल से बात करती थी। इसको लेकर दोनों में विवाद भी होता था। घटना के संबंध में मकान मालिक का कहना है कि शुक्रवर की शाम में काजल अपनी बेटी को लेकर घर से निकली थी। पूछने पर उसने बताया था कि उसके रिश्तेदारी में किसी के यहां जन्मदिन की पार्टी है, वह दोनों उसी पार्टी में जा रहे हैं। इसके बाद दोनों को वापस आते नहीं देखा गया। अब पति का आरोप है कि मुझे ऐसा लगता है कि काजल ने ही मेरी बेटी की हत्या कर शव को सूटकेस में डाल कर फरार हो गई है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
सूचना के बाद मौके पर मिठनपुरा थाना के थानाध्यक्ष राम इकबाल प्रसाद का कहना है कि साढ़े तीन साल की बच्ची का शव कचड़े की ढेर में एक सूटकेस में मिला है। यह बच्ची अपनी मां के साथ कल से ही लापता थी। फिलहाल मां अभी भी लापता ही है। बच्ची के पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की कार्रवाई कर रही है।