फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Mithila Makhana on PM Modi diet plan superfood makhana benefits

PM Modi Diet Plan: देशवासियों की थाली पर बात करते हुए पीएम मोदी बोले- साल में 300 दिन जरूर खाता हूं सुपर फूड

Mon, 24 Feb 2025 05:22 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 24 Feb 2025 05:22 PM IST
सार

Makhana Benefits : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार बिहार आए तो अपने डायट प्लान पर भी बात की। उन्होंने बताया कि वह साल के 365 में से 300 दिन एक सुपर फूड जरूर खाते हैं। किसान सम्मान योजना की राशि जारी करते हुए वह मखाना की बात कर रहे थे।

विज्ञापन
Bihar News : Mithila Makhana on PM Modi diet plan superfood makhana benefits
पीएम मोदी का मखाना के माला से स्वागत करते एनडीए के नेता। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

देशभर के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी करने के लिए बिहार के भागलपुर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार की तीन पहचान से स्वागत किया गया- 1. मिथिला की पहचान मखाना के माला से, 2. अंग की पहचान टिकुली कलाकृति से, और 3. भागलपुरी सिल्क के चादर से। बात खेती की हो रही थी, तो पीएम मोदी ने अपने संबोधन में देशवासियों की थाली पर विस्तार से बात की। उन्होंने अपनी इच्छा जताई कि वह हर थाली में अलग-अलग राज्यों के अनाज देखना चाहते हैं। इसी चर्चा के दौरान उन्होंने अपने डायट प्लान की चर्चा भी कर दी। उन्होंने बताया कि साल के 365 में से 300 दिन वह एक सुपर फूड जरूर लेते हैं- मखाना। उन्होंने मखाना उत्पादन के लिए बिहार की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस सुपर फूड को अब दुनिया के बाजारों तक पहुंचाना है और इसके लिए ही मखाना बोर्ड का गठन किया जा रहा है।

विज्ञापन


विज्ञापन


पीएम मोदी बोले- शहरों में सुबह के नाश्ते का प्रमुख अंग है मखाना
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि किसान सम्मान योजना पर चर्चा करते हुए कहा कि किसानों की मेहनत के कारण बीते सालों में भारत का कृषि निर्यात बहुत बढ़ा है। किसानों को उत्पाद की ज्यादा कीमत मिल रही है। अपनी बात आगे बढ़ाते हुए बिहार पर आए और कहा- "अब बारी बिहार के मखाना की है। मखाना आज देश के शहरों में सुबह के नाश्ते का प्रमुख अंग बन चुका है। मैं 365 दिनों में से 300 दिन मखाना जरूर खाता हूं। यह सुपर फूड है। इस बार के बजट में हमारी सरकार ने मखाना बोर्ड का एलान किया गया है। पूर्वी भारत में फूड प्रोसेसिंग को बढ़ावा देने के लिए अब बिहार अहम भूमिका निभाएगा। बिहार में फूड प्रोसेसिंग के जुड़े संस्थान स्थापित किए जाएंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन


कल कृषि मंत्री उतरे थे खेत में, बजट में वित्त मंत्री ने बताई थी खूबियां
पीएम मोदी से पहले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बिहार पहुंच गए थे। वह मखाना उत्पादक किसानों से मिलने पहुंचे तो कीचड़ भरे खेत में भी उतर गए थे। उन्होंने मखाना की खेती को देखा-समझा और इसकी संभावनाओं पर चर्चा करते हुए केंद्र सरकार के प्रयासों की जानकारी दी। इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना आठवां बजट पेश करते हुए मखाना का जिक्र किया था। उन्होंने बिहार में मखाना बोर्ड का गठन किए जाने की बात करते हुए कहा था कि इससे मखाने का उत्पादन बढ़ेगा और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। दरअसल, मखाना कमाल का सुपर फूड माना जाता है, क्योंकि इसका सेवन वजन घटाने के लिए भी होता है। मखाने का रोजाना सेवन किया जाए तो शरीर में मौजूद कॉलेस्ट्रॉल, सोडियम और प्रोटीन की कमी दूर होती है। यह हड्डियों के लिए भी फायदेमंद है। पुरुषों की सेहत पर भी इसके कई फायदे देखने को मिलते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed