फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Miscreants entered the house in Jamui, shot the couple, looted cash and jewelry

Bihar News : बदमाशों ने घर घुसकर दंपती को मारी गोली, कैश और ज्वेलरी भी लूटे; दोनों की हालत गंभीर

Sat, 19 Aug 2023 10:33 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 19 Aug 2023 10:33 AM IST
सार

Jamui News : पति-पत्नी घर में खाना खा रहे थे, अचानक 8 बदमाश घर घुसे और लूटपाट करने लगे। दोनों ने विरोध किया तो बदमाशों ने गोली मार दी। दंपती को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया है। 

विज्ञापन
Bihar News: Miscreants entered the house in Jamui, shot the couple, looted cash and jewelry
घायल को लेकर सदर अस्पताल में पहुंचे परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमुई में बदमाशों ने घर घुसकर दंपती को गोली मार दी। दोनों की हालत गंभीर है। दोनों को बेहतर इलाज के लिए PMCH रेफर कर दिया गया है। घटना खैरा थाना क्षेत्र  के धोवघट गांव में शुक्रवार की देर शाम की है। पति-पत्नी घर में खाना खा रहे थे। अचानक बदमाश घर में घुसे और लूटपाट करने लगे। पति-पत्नी ने विरोध किया तो बदमाशों ने दोनों को गोली मार दी। इतना ही नहीं बदमाशों ने घर से कैश और ज्वेलरी भी लूट ली। इधर, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने घायल दंपती को अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां से दोनों को पटना रेफर कर दिया गया है। 

विज्ञापन


पड़ोसी से चल रहा था विवाद
इधर घायल दंपति की पहचान धोवघट निवासी 38 वर्षीय विशाल सिंह और उसकी 30 वर्षीय पत्नी नीलम देवी के रूप में हुई है। घायल विशाल के विक्षिप्त भाई पर पड़ोस के ही कुनकुन सिंह ने 8 वर्षीय बेटे की कुदाल से मारकर हत्या करने का आरोप लगाया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कई साल से विवाद हो रहा है। शुक्रवार की रात विशाल सिंह अपने मोबाइल दुकान गिद्धौर से बंद कर अपने घर धोवघट आया था और छत पर पत्नी के साथ खाना खा रहा था। तभी पड़ोसी सहित आठ लोग हथियार लेकर उसके घर में घुस गए और लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने विशाल सिंह गोली मार दी। इस दौरान बचाने पहुंची पत्नी नीलम देवी को भी उन लोगों ने गोली मार दी। जिसमें दोनों पति-पत्नी घायल हो गए।

विज्ञापन


घायल ने कहा- लूट के इरादे से घुसे दे बदमाश
घटना को अंजाम देने के बाद गांव में दहशत फैलाने के नियत से दबंगों ने हवा में कई राउंड फायरिंग की है। जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। घायल विशाल ने बताया कि लूट के इरादे से कुनकुन सिंह अपने अन्य साथियों के साथ हाथियार लेकर उसके घर में घुसा था।लूटपाट करने का विरोध किया तो उन लोगों ने दोनों को गोली मार दी। इस दौरान उन लोगों ने घर में रखे लाखों रुपए भी लूट लिया है। वहीं  खैरा थानाध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान ने बताया कि गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed