फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news : Miscreants cut the nose of a minor girl in Vaishali, Bihar Police is investigating.

Bihar : वीडियो बनाने पर हाथ नहीं आई तो लड़की की नाक काटकर ले गए; दर्द से छटपटा रही नाबालिग

Fri, 26 Apr 2024 10:14 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 26 Apr 2024 10:14 PM IST
सार

 Bihar : करीब 11:00 बजे रात में चार बदमाश नाबालिग लड़की के घर पहुंचे और ग्रिल को खोलकर अंदर प्रवेश कर उसकी नाक काट कर फरार हो गये। अब पुलिस उन आरोपियों और घटना की वजह तलाश रही है। 

विज्ञापन
Bihar news : Miscreants cut the nose of a minor girl in Vaishali, Bihar Police is investigating.
बदमाशों ने नाबालिग लड़की की नाक काटी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

 

विज्ञापन

वैशाली में घर के बरामदे पर सोए अवस्था में 15 वर्षीय नाबालिक लड़की की नाक बदमाश ने काट लिया है। नाक कटने के बाद जब वह चीखने लगी तब घर के लोग जग गए, लेकिन तब तक सभी बदमाश मौके से फरार हो गये। घटना महुआ थाना क्षेत्र के हसनपुर ओस्टी गांव के वार्ड संख्या छः की है। घटना के बाद घायल लड़की को इलाज के लिए महुआ के अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया है। चिकित्सकों का कहना है कि   नाबालिक की स्थिति को नाजुक देखते हुए उसे पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। पीड़िता की पहचान उजागर न हो इसके लिए लड़की और उसके पिता का नाम हम गोपनीय रखेंगे।

सोये अवस्था में काट ली नाक 
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि पीड़िता अपनी तीन अन्य बहन और दादा के साथ घर के बरामदे पर सो रही थी। तभी करीब 11:00 बजे रात में चार बदमाश  वहां  पहुंचे और दरवाजा के ग्रिल को खोलकर अंदर प्रवेश कर उसकी नाक काट कर फरार हो गये। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई।

विज्ञापन


गांव के लड़कों ने दी थी नाक काटने की धमकी 
घटना के संबंध में पीड़िता के पिता ने बताया कि मेरे पुत्री दो दिन पहले घर के पास ही आम बगीचे में आम लाने गई थी। तभी तीन युवकों ने मेरी बेटी का वीडियो बना लिया था। जब मेरी बेटी को इस बात की भनक लगी तो वह वहां से तुरंत घर लौट आई। हालांकि उन लडकों ने इसे रोकने की कोशिश भी की थी लेकिन मेरी बेटी वहां नहीं रुकी। तब  वीडियो  बनाने वाले युवकों ने हाथ नही आने पर उसकी नाक काट लेने की धमकियां भी दी थी। बीते 25 की देर रात जब सभी लोग घर में सो रहे थे तभी चारों युवक आये और उसकी नाक काटकर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed