फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Miscreants beat up youths for not allowing to play Holi 2025 samastipur bihar police

Holi 2025 : होली नहीं खेलने दिया तो समर्थकों के साथ जमकर पीटा, गोली भी मारी

Sat, 15 Mar 2025 09:07 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 15 Mar 2025 09:07 PM IST
सार

Bihar : होली खेल रहे गुट में दूसरा गुट भी घुसकर होली खेलना चाहता था, लेकिन इस गुट के लडकों ने अपने गुट में शामिल करने से मना कर दिया। फिर क्या था, उनलोगों ने इस गुट पर हमला कर दिया। गोली भी चलाई।

विज्ञापन
Bihar News : Miscreants beat up youths for not allowing to play Holi 2025 samastipur bihar police
इलाज कराते युवक - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार के कई हिस्सों में आज भी काफी धूमधाम से होली मनाई गई। इस बीच होली खेलने के दौरान मारपीट और फायरिंग की भी घटना हुई। लोगों का कहना है कि 

विज्ञापन

होली की टोली में शामिल नही होने देने पर दूसरे पक्ष के लड़कों ने जमकर मारपीट की। इस दौरान उनलोगों ने फायरिंग भी किये, जिसमें एक युवक घायल हो गया। घटना 
 समस्तीपुर जिले के विद्यापति नगर थाना क्षेत्र स्थित शेरपुर शिव मंदिर स्थित वार्ड 12 की है।

इस खबर को भी पढ़ें - Holi 2025: 'लगाओ ठुमका वर्ना हो जाओगे सस्पेंड'; लालू के लाल ने वर्दी वाले को हड़काया तो शुरू हो गई सियासत
विज्ञापन


घटना के संबंध में घायल युवक ने बताया कि कुछ लड़के होली खेल रहे थे। वहीं गांव के अन्य लोग होली की उस टोली में शामिल होना चाहते थे, जिसे इनलोगों ने मना कर दिया। मना करने के बाद  उस झुंड नाराज हो गया और दूसरे पक्ष के युवाओं ने अपने साथियों के साथ आकर मंदिर पर जमकर मारपीट करने लगे। इस दौरान उनलोगों ने फायरिंग भी करने लगे, जिससे  एक युवक जख्मी हो गया। मारपीट के दौरान तीन अन्य लड़के घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन घायलों को विद्यापति नगर के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों में विद्यापति नगर थाना क्षेत्र के शेरपुर निवासी शशिकांत गराय के पुत्र सत्यम कुमार (22) है, जिसे कमर में गोली लगी है। अन्य घायलों में राजू कुमार और साकेत कुमार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



घटना की सूचना मिलते ही विद्यापति नगर की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। जख्मी सत्यम कुमार का कहना है कि शेरपुर शिव मंदिर परिसर में हम लोग होली खेल रहे थे। गांव के ही अन्य कुछ युवक होली खेलने के लिए पहुंचे तो हम लोगों ने उनको अपने साथ होली खेलने से मना कर दिया। इसके बाद वे लोग 20 की संख्या में मंदिर परिसर पहुंचे और मारपीट करना शुरू कर दिए। इस दौरान गांव का ही अविनाश कुमार फायरिंग करने लगा। छावन कुमार ने मुझे कमर में गोली मार दी। वहीं जख्मी राजू का कहना है कि हम लोगों ने होली खेलने से उन लोगों के साथ मना किया तो वह लोग पहले थोड़ा मारपीट कर लौट गए लेकिन फिर बाद में वह लोग फिर हाथ में पिस्टल और लाठी डंडा लेकर पहुंच गए और हम लोगों के साथ मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान हम लोग जख्मी हो गए हैं। इस पूरी घटना में विद्यापति नगर थाना अध्यक्ष फिरोज आलम ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल लड़कों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed