फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Miscreants beat shopkeepers on Gangapath, Digha; Ward councilor's husband accused; extortion

Bihar News: गंगापथ पर बदमाशों ने दुकानदारों को बेरहमी से पीटा, कहा- बाप-दादा की जमीन है रंगदारी देनी ही पड़ेगी

Fri, 09 Aug 2024 10:11 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 09 Aug 2024 10:11 AM IST
सार

दुकानदार ने कहा है कि विगत कई महीनों से रोजाना 700 रुपए  की दर से रंगदारी दे रहा हूं। पिछले एक साल से रंगदारी देते देते परेशान हूं। गुरुवार रात को हमदोनों ने रंगदारी देने से मना कर दिया। इसके बाद बदमाश मारपीट करने लगे। 

विज्ञापन
Bihar News: Miscreants beat shopkeepers on Gangapath, Digha; Ward councilor's husband accused; extortion
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगापथ पर जमकर बवाल हुआ है। बदमाशों ने रंगदारी का विरोध करने वाले दुकानदारों की बेरहमी से पिटाई कर दी है। इतना ही नहीं कहा कि गंगा पथ (कथित मरीन ड्राइव) किनारे की जमीन बिहार सरकार की नहीं बल्कि हमारे बाप-दादा की है। इसलिए दुकान लगाई तो हर हाल में रंगदारी देनी ही पड़ेगी। कई दुकानदारों ने रंगदारी दे। आरोप है कि आइसक्रीम दुकानदार पुष्कर कुमार झा, राहुल कुमार पाठक ने रंगदारी देने से मना कर दिया। विरोध करते ही वार्ड 22 A की पार्षद सुशीला देवी के पति रणधीर उर्फ धीरू कुमार के साथ आए करीब 25 बदमाशों ने दोनों की बेरहमी से पिटाई कर दी। दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। 

विज्ञापन


18 लोगों पर पुलिस ने किया केस
इस मामले में पुलिस ने घटनास्थल से एक घटना में शामिल रंगदारी मांगने वालो को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में तहकीकात जारी है। दुकानदार ने कहा है कि विगत कई महीनों से रोजाना 700 रुपए  की दर से रंगदारी दे रहा हूं। पिछले एक साल से रंगदारी देते देते परेशान हूं। गुरुवार रात को हमदोनों ने रंगदारी देने से मना कर दिया। इसके बाद बदमाश मारपीट करने लगे। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम पहुंची और एक आरोपी बंटी पड़कर थाने ले गई।
विज्ञापन

दीघा थाने में धीरू, राहुल, नीतीश एवं बंटी और कौशल के साथ 18 अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है।

मरीन ड्राइव पर पेट्रोलिंग की जा रही है
इस मामले की जानकारी देते हुए दीघा थाना प्रभारी ब्रजकिशोर सिंह ने बताया कि आए दिन दीघा के मरीन ड्राइव पर ऐसी सूचना मिलती थी कि असामाजिक तत्व दुकानदारों को तंग किया करते हैं। कई बार थाने की ओर से मरीन ड्राइव पर पेट्रोलिंग की जा रही है। दुकानदारों एवं घूमने आए लोगों से पूछा भी जाता है कि उन्हें किसी प्रकार की यहां पर दिक्कत तो नहीं है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed