फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Minor murdered after rape in Patna, dead body found in apartment; Ruckus in protest, Bihar Police

Bihar News: 16 साल की लड़की की दरिंदगी के बाद हत्या, अपार्टमेंट के बाथरूम में मिली लाश; विरोध में जमकर बवाल

Tue, 26 Nov 2024 09:49 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 26 Nov 2024 09:49 AM IST
सार

Patna News: वारदात से स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। घटना का जमकर विरोध किया। गुस्साए लोगों ने फुलवारी शरीफ-एम्स रोड पर आगजनी कर सड़क जाम कर दिया और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। 

विज्ञापन
Bihar News: Minor murdered after rape in Patna, dead body found in apartment; Ruckus in protest, Bihar Police
मुरादाबाद में महिला से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के फुलवारीशरीफ में 16 साल की लड़की की लाश एक अपार्टमेंट के बाथरूम से मिली है। दरिंदों ने पहले उसका रेप किया फिर उसे मौत के घाट उतार दिया। नग्न हालत में नाबालिग की लाश मिलने के बाद परिजन ही नहीं वारदात से स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। घटना का जमकर विरोध किया। गुस्साए लोगों ने फुलवारी शरीफ-एम्स रोड पर आगजनी कर सड़क जाम कर दिया। पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया और दोषियों पर कड़ी कार्रवई की मांग करने लगे। इस मामले में जब पुलिस संदिग्ध दो आरोपियों को पकड़ने गई तो इस दौरान पुलिस को भी लोगों ने खदेड़ दिया। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस टीम लगातार कैंप कर रही
इधर, फुलवारी शरीफ डीएसपी सुशील कुमार एवं कई थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया। इसके बाद लड़की की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं गुस्साए लोगों का कहना है कि मृत लड़की को जब तक न्याय मिलेगा, तब तक सड़क से नहीं हटेंगे। वहीं इस घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति है। मंगलवार सुबह भी लोग आक्रोशित दिखे। वहीं पुलिस टीम लगातार कैंप कर रही है।
विज्ञापन


अपार्टमेंट में सुबह 10 बजे काम करने गई थी
परिजनों ने बताया कि प्रतिदिन की तरह लड़की अपार्टमेंट में सुबह 10 बजे काम करने गई थी। काफी समय बीत जाने के बाद भी वह घर नहीं आई तो छोटी बहन को देखने भेजा जहां उसने देखा कि युवती बिना कपड़े के नग्न अवस्था में बाथरूम में पड़ी है। इसके बाद वह दौड़कर घर आई और घटना की जानकारी दी तो हमलोग दंग रह गए। इसके बाद हम सभी वह पहुंचे तो देखा कि लड़की की जमीन पर बिना कपड़े पड़ी थी। इसके बाद उसे इलाज के लिए एम्स ले गए जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी और उसकी बहन की जमकर पिटाई
गुस्साए लोगों ने आरोपी और उसकी बहन की जमकर पिटाई कर दी। इस घटना के बाद परिजनों के बीच पहाड़ सा टूट पड़ा। हालांकि पुलिस ने शराब पीने के आरोपों का खंडन किया है। मामले में डीएसपी सुशील कुमार ने बताया कि एक युवती की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। इसमें परिजनों ने रेप कर हत्या का आरोप लगाया है। घटनास्थल पर FSL की टीम को बुलाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पुलिस मामले को ले कर जांच में जुटी है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed