फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Minister Vijay Chaudhary said - This happened for the first time in 56 years, Kosi broke record.

Bihar Flood News: मंत्री विजय चौधरी बोले- ऐसा पहली बार हुआ पिछले 56 सालों में, कोसी ने यह रिकॉर्ड तोड़ दिया

Mon, 30 Sep 2024 07:17 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 30 Sep 2024 07:17 PM IST
सार

मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि इस साल बाढ़ की विशेष परिस्थिति उत्पन्न हुई है। ऐसी स्थिति बनी कि नेपाल में करीब 60 से 70 घंटे तक लगातार बारिश हुई। विभाग ने पूर्वानुमान लगाया और सभी जिलाधिकारी को अलर्ट कर दिया था। लेकिन, अनुमान से अधिक बारिश हुई। नतीजा यह हुआ कोसी और गंडक उफना गई।

विज्ञापन
Bihar News: Minister Vijay Chaudhary said - This happened for the first time in 56 years, Kosi broke record.
जल संसाधन विभाग के मंत्री विजय चौधरी ने बाढ़ को लेकर प्रेस वार्ता की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जल संसाधन विभाग के मंत्री विजय चौधरी ने बिहार में बाढ़ को लेकर प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है कि पूरे नेपाल में एक साथ इतनी बारिश हुई। इस कारण नेपाल की सभी नदियां उफान पर आ गईं। आलम ऐसा हुआ कि 56 साल में पहली बार कोसी बराज से रिकॉर्ड 6.61 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हुआ। वहीं गंडक बराज से 21 साल में पहली बार रिकॉर्ड 5.62 लाख क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज हुआ। इस कारण कोसी, गंडक बागमती, महानंदा और अन्य नदियां उफनाने लगीं। अब तक सात तटबंध पानी के तेज बहाव में ध्वस्त हो चुके हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

 करीब 60 से 70 घंटे तक लगातार बारिश हुई
मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि इस साल बाढ़ की विशेष परिस्थिति उत्पन्न हुई है। बरसात का मौसम ही बाढ़ का मौसम होता है। जल संसाधन विभाग ने हर साल की भांति इस बार भी बाढ़ के पूर्व की तैयारी की थी। पिछले तीन-चार साल से कम बारिश हुई। इस बार अच्छे बारिश का अनुमान था। हमारे यहां मानसून से ज्यादा नेपाल की बारिश का प्रभाव पड़ा हैं। इस बार ऐसी स्थिति बनी कि नेपाल में करीब 60 से 70 घंटे तक लगातार बारिश हुई। विभाग ने पूर्वानुमान लगाया और सभी जिलाधिकारी को अलर्ट कर दिया था। लेकिन, अनुमान से अधिक बारिश हुई। नतीजा यह हुआ कोसी और गंडक उफना गई। यह 50 घंटे काफी चुनौतीपूर्ण बीते। 
विज्ञापन
विज्ञापन


56 साल में सबसे अधिक पानी कोसी में आया है
मंत्री ने कहा कि लगातार बाढ़ के हालत की निगरानी की गई। लेकिन, पानी का दबाव ही इतना था कि पिछले कई सालों का रिकॉर्ड ही टूट गया। सारे रिकॉर्ड टूट गए। 56 साल में सबसे अधिक पानी कोसी में आया है। मंत्री ने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ कि कोसी का पानी बराज के गेट के ऊपर से पानी निकल रहा था। इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ। लेकिन, हमलोग कुछ हद तक हालात को नियंत्रित कर पाए। कई जगह तो तटबंध के ऊपर से पानी बढ़ने लगा। पानी के दबाव को तटबंध झेल नहीं पाया। लापरवाही के आरोप में बगहा में इंजीनियर को निलंबित कर दिया गया। मंत्री ने कहा कि कटाव की संभावना घटने जलस्तर में अधिक होती है। इसके लिए सभी जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया है।

सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है
मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि हमारे अधिकारी हर जगह अलर्ट है। इस समय को अभी अंत नहीं मान रहे हैं। क्षेत्रीय पदाधिकारियों को भी अलर्ट कर दिया गया है। जब सारी तैयारी के बावजूद सारे रिकॉर्ड टूट गए तो कुछ भी हो सकता है। इसीलिए सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। इस बार के हमारे अनुभव ने हमें यह सीख दी है कि हमारे तटबंधों को मजबूत करना होगा। आगे इससे भी अधिक जलस्त्राव हो सकता है इसीलिए हमें हर समय तैयार रहना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed