{"_id":"66ab66923073e89e5e0e6244","slug":"bihar-news-minister-santosh-kumar-singh-targeted-rahul-gandhi-and-tejashwi-yadav-questions-on-caste-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Caste Politics : मंत्री बोले- देश में रहना है तो राहुल गांधी को जाति बतानी पड़ेगी, तेजस्वी खुद समस्या हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Caste Politics : मंत्री बोले- देश में रहना है तो राहुल गांधी को जाति बतानी पड़ेगी, तेजस्वी खुद समस्या हैं
Thu, 01 Aug 2024 04:12 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Thu, 01 Aug 2024 04:12 PM IST
सार
Bihar News: तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए मंत्री संतोष कुमार सिंह ने कहा कि वह अपने आप में खुद ही समस्या हैं तो वह दूसरों की समस्या का क्या समाधान करेंगे।
विज्ञापन
श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने कांग्रेस के वरीय सांसद राहुल गांधी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पहले लोकसभा में भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी की जाति को लेकर सवाल उठाया। अब इसको लेकर पूरे देश में सियासत गरमा गई है। बिहार सरकार के श्रम मंत्री संतोष कुमार सिंह ने स्पष्ट कह दिया है कि अगर राहुल गांधी को भारत में रहना है तो उन्हें अपनी जाति बतानी होगी और जाति प्रमाण पत्र भी दिखाना होगा। क्योंकि उनके मामा का गांव इटली में है। वह इटली में किस जाति में हैं?, वह भगवान जाने। उनके मामा हिंदू है या नहीं। इसलिए राहुल गांधी बता दें कि वह किस जाति में हैं और किस धर्म को मानते हैं।
विज्ञापन
तेजस्वी दूसरों की समस्या का क्या समाधान करेंगे?
वहीं तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए मंत्री संतोष कुमार सिंह ने कहा कि वह अपने आप में खुद ही समस्या हैं तो वह दूसरों की समस्या का क्या समाधान करेंगे। तेजस्वी प्रसाद यादव अपने पिता-माता, बहन और अपनी खुद की समस्या के समाधान के बारे में चिंता कर रहे हैं। जब चुनाव आता है तब उन्हें जनता की याद आती है, जनता के बीच जाते हैं?
विज्ञापन
यह सवाल देवेश चंद्र ठाकुर से ही पूछ लीजिए
वहीं जनता दल यूनाईटेड के सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के लालू प्रसाद के समर्थन में दिए गए बयान के सवाल पर मंत्री संतोष सिंह ने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत मामला है। वह ही बताएंगे कि किसने उनकी मदद की है या नहीं। क्या लालू प्रसाद यादव ने उनकी मदद की है? इस सवाल पर मंत्री ने कहा कि देवेश चंद्र ठाकुर का बयान पर में कोई टिप्पणी नहीं दे सकता हूं। आप लोग उनसे ही पूछ लीजिए।
विज्ञापन