फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Minister Madan exposed himself to JP Nadda, gave a big statement regarding health services.

Bihar News : जेपी नड्डा के सामने सीएम नीतीश के मंत्री ने खोली पोल, स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर दे दिया बड़ा बयान

Sun, 08 Sep 2024 07:42 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 08 Sep 2024 07:42 AM IST
सार

मंत्री मदन सहनी ने डीएमसीएच के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में जल्द से जल्द इंडोर इलाज की सुविधा शुरू करने की मांग की। डीएमसीएच और सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का प्रबंधन अलग-अलग हाथों में देने की व्यवस्था करने की बात कही। 

विज्ञापन
Bihar News: Minister Madan exposed himself to JP Nadda, gave a big statement regarding health services.
मंत्री मदन सहनी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा में डीएमसीएच के सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के उदघाटन समारोह के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के सामने बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने उनके सामने ही स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोल दी खोलकर उद्घाटन समारोह की किरकिरी कर दी। उन्होंने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि पटना से मरीजों को जो सुविधा उपलब्ध कराने को भेजा जाता है वह दरभंगा के मरीजों तक नहीं पहुंच पाता है। अब लोगों के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने अपनी ही सरकार पर सवाल क्यों उठा रहे हैं? मंत्री यहीं नही रुके उन्होंने डीएमसीएच डॉक्टरों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि डीएमसीएच रेफर होने वाले मरीजों को पीएमसीएच क्यों नही भेजा जाता है यहाँ के डॉक्टर आईजीएमएस रेफर किया करते है।

विज्ञापन


मंत्री होने के नाते हमें नहीं बोलना चाहिए
मंत्री सहनी ने कहा कि हम बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहना चाहते हैं कि रोगी का भी इलाज सही ढंग से हो इस पर बात करने की जरूरत है। पटना से बहुत सारी सुविधाएं मरीजों के लिए उपलब्ध कराते हैं, लेकिन वह सारी सुविधा यहां उपलब्ध नहीं हो पाती है। बिहार सरकार के मंत्री होने के नाते हमें नहीं बोलना चाहिए, लेकिन हमें दरभंगा जिले में रहना है।  दरभंगा के लोगों को सहयोग करने में हम काम नहीं आएंगे, तब उस समय हमलोगों को कठिनाई होगी। 
विज्ञापन


डीएमसीएच में चिकित्सक व कर्मी नहीं हैं
मंत्री मदन सहनी ने डीएमसीएच के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में जल्द से जल्द इंडोर इलाज की सुविधा शुरू करने की मांग की है। वही डीएमसीएच और सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का प्रबंधन अलग-अलग हाथों में देने की व्यवस्था की जाय। जिससे मरीजों को इलाज कराने में ज्यादा सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि डीएमसीएच में चिकित्सक व कर्मी नहीं हैं जबकि सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में अलग से चिकित्सक व टेक्नीशियन की आवश्यकता है। जबतक चिकित्सक और कर्मी प्रयाप्त संख्या में मिलेंगे तब जाकर हमलोगों को इस अस्पताल का पूरा लाभ मरीजों को मिलने लगेगा। मंत्री मदन सहनी के इस बयान के बाद लोग कई तरह के सियासी मायने निकालने में लगे है। मदन सहनी के इस बयान के बाद देखना दिलचस्प होगा कि अब भाजपा और जदयू इस बयान के क्या मायने निकालती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed