Bihar News: मंत्री अशोक चौधरी की राष्ट्रीय राजनीति में एंट्री, सीएम नीतीश ने बनाया जदयू का महासचिव
राजनीतिक पंडित यह कयास लगा रहे कि बढ़ती उम्र कविता को लेकर जदयू मंत्री अशोक चौधरी पर सख्त कदम उठाएगी लेकिन अब जो हुआ उससे सियासी गलियारे में हलचल सी मच गई है।
विस्तार
मंत्री ने दी थी यह सफाई
मंत्री अशोक चौधरी ने अपनी कविता विवाद बढ़ने के बाद बिहार सरकार में किसी भी उलझन या असहमति होने की सभी बातों को दरकिनार करते हुए एक और ट्वीट किया। उसमें उन्होंने मेरा नेता मेरा अभिमान के तहत लिखा कि 'कुछ तो लोग कहेंगे लोगों का काम है कहना, तो सुनी सुनाई बातों पर ध्यान देना छोड़ दीजिये'। साथ ही सीएम नीतीश के साथ दो तस्वीरें भी साझा कर दीं।
जानिए लिखा था मंत्री अशोक चौधरी ने
बढ़ती उम्र में इन्हें छोड़ दीजिए।। एक दो बार समझाने से यदि कोई नहीं समझ रहा है तो सामने वाले को समझाना, "छोड़ दीजिए" बच्चे बड़े होने पर वो ख़ुद के निर्णय लेने लगे तो उनके पीछे लगना, छोड़ दीजिए।
बढ़ती उम्र में इन्हें छोड़ दीजिए।।
— Dr. Ashok Choudhary (@AshokChoudhaary) September 24, 2024
एक दो बार समझाने से यदि कोई नहीं समझ रहा है तो सामने वाले को समझाना,
"छोड़ दीजिए"
बच्चे बड़े होने पर वो ख़ुद के निर्णय लेने लगे तो उनके पीछे लगना,
छोड़ दीजिए।
गिने चुने लोगों से अपने विचार मिलते हैं, यदि एक दो से नहीं मिलते तो…