फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Middle-aged man taken into police custody dies, was accused of attacking police team

Bihar News: हिरासत में लिए गए यूपी के शख्स की मौत, पुलिस टीम पर हमला करने का आरोप था

Wed, 18 Jun 2025 05:21 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 18 Jun 2025 05:21 PM IST
सार

Gopalganj News: हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया है कि पुलिस से झड़प के बाद कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया था। उसमें मृतक अनिल राम भी शामिल था। इसकी तबीयत पहले से खराब थी।

विज्ञापन
Bihar News: Middle-aged man taken into police custody dies, was accused of attacking police team
इसी इलाके में हुई थी घटना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के मदरवानी गांव में मंगलवार की देर शाम शराब माफिया अजय यादव के घर पर पुलिस ने छापेमारी की थी। छपेमारी के दौरान अफरातफरी मची। मौके से अजय यादव को पुलिस ने दबोच लिया, लेकिन इसी बीच शराब माफिया को छुड़ाने के लिए कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम पर अचानक हमला कर दिया। इस हमले में थानाध्यक्ष जय हिन्द यादव समेत तीन पुलिसकर्मियों को आंशिक रूप से चोटें आई। हमले के दौरान पुलिस दल के होमगार्ड जवान अवधेश तिवारी की रायफल भी हमलावरों ने छीन ली। हालांकि, थोड़ी देर बाद पुलिस ने रायफल को बरामद कर लिया।

विज्ञापन


इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी थानाध्यक्ष ने वरीय अधिकारियों को सूचित किया। सूचना पाकर हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता के नेतृत्व में आधा दर्जन थानों की पुलिस फोर्स व्रजवाहन लेकर मौके पर पहुंच पुलिस टीम के गांव में पहुंचते ही हालात बेकाबू हो गए। आरोप है कि पुलिस ने मदरवानी गांव में कई घरों में जांच कर कुछ लोगों को हिरासत मे लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि इसी दौरान पुलिस की पिटाई में उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सुभवाल गांव निवासी 35 वर्षीय मजदूर अनिल राम की मौत हो गई। अनिल राम, नन्हकू राम का पुत्र था, जो अजय यादव के यहां रहकर घोड़े पालने का काम करता था।
विज्ञापन


सुबह गांव में ले जाकर छोड़ दिया
परिजनों के अनुसार, वह शादी-ब्याह के कार्यक्रमों में घोड़े लेकर जाता था। दबी जुबान लोग कह रहे हैं कि पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर इतनी बेरहमी से पीटा कि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के मुताबिक, मजदूर की मौत के बाद पुलिस ने महिलाओं को अहले सुबह गांव में ले जाकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया था
वहीं पुलिस का कहना है कि हाजत में बंद होने के बाद उसकी तबीयत और बिगड़ने लगी। इसे स्वास्थ्य केंद्र फुलवरिया में भर्ती कराया गया, जहां स्थित को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने सदर अस्पताल गोपालगंज के लिए रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed