फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Middle-aged man murdered in Begusarai, shot by criminals: Bihar Police investigation

Bihar News: दिनदहाड़े जमीन कारोबारी की हत्या, पत्नी के स्कूल से लौट रहे थे, अपराधियों ने मारी गोली

Tue, 11 Feb 2025 01:52 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 11 Feb 2025 01:52 PM IST
सार

बेगूसराय पुलिस का कहना है कि विद्यानंद महतो की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सीसीटीवी की मदद से अपराधियों की तलाश की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। 

विज्ञापन
Bihar News: Middle-aged man murdered in Begusarai, shot by criminals: Bihar Police investigation
विद्यानंद महतो की हत्या के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े जमीन कारोबारी को गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों भीड़ लग गई।स्थानीय लोगों की मदद से जमीन कारोबारी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 नागदह इलाके की है। मृतक व्यक्ति की पहचान लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बाघी के रहने वाले विद्यानंद महतो के रूप में की गई है।

विज्ञापन


अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस
इधर, घटना की सूचना लोहिया नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि विद्यानंद महतो की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सीसीटीवी की मदद से अपराधियों की तलाश की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। हत्या किस कारण से की गई है इसका पता लगाया जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन


अपराधियों ने घेर कर मारी गोली
परिजनों का कहना है कि मृत विद्यानंद महतो की पत्नी जानकी देवी नागदह उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शिक्षिका हैं। आज वह छुट्टी पर थीं। इसको लेकर ही विद्यानंद महतो छुट्टी का आवेदन देने स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान नागदह सेवा सदन के बाद अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। जब तक विद्यानंद महतो कुछ पूछते तब तक अपराधियों ने उनपर गोलियां बरसा दी। अपराधियों ने विद्यानंद महतो के सिर में एक और सीने में तीन गोली दागी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर गए। इसके बाद अपराधी वहां से फरार हो गए। इधर, घटना के बाद परिजन हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed