फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Middle-aged man dies in road accident in Supaul, people create ruckus in protest

Bihar: ट्रक चलाते वक्त गुटखा खाने लगा चालक, अनियंत्रित हुई गाड़ी तो बाइक सवार को रौंदा; मौत के विरोध में बवाल

Sat, 11 Jan 2025 09:00 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 11 Jan 2025 09:00 AM IST
सार

Supaul News: फकीरना वार्ड 11 निवासी बिंदेश्वरी राम बाइक से जा रहा था। इसी दौरान करजाइन डाकघर के समीप भीमनगर की ओर से आ रहे ट्रक ने ठोकर मार दी। घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। 
 

विज्ञापन
Bihar News: Middle-aged man dies in road accident in Supaul, people create ruckus in protest
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुपौल के करजाईन बाजार स्थित डाकघर के समीप शुक्रवार की शाम एक ट्रक ने मोतीपुर पंचायत के फकीरना वार्ड 11 निवासी विंदेश्वरी मेहता (50 वर्ष) को रौंद दिया। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वही घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार गया। ट्रक करजाइन बाजार निवासी मालिक रामदेव मेहता के घर के पास खड़ी कर चालक भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। जानकारी अनुसार, भीमनगर की तरफ से आ रही ट्रक ने डाकघर के पास फकीरना की तरफ से पल्सर बाइक पर आ रहे विंदेश्वरी मेहता को रौंद दिया। घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन

 

प्रत्यक्षदर्शी दुकानदारों ने बताया कि घटना ट्रक चालक की लापरवाही का नतीजा है। चालक बीच बाजार में हाई स्पीड में ट्रक चला कर गुटखा खा रहा था, जिसकी वजह से हादसा हुआ। वहीं हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। इधर, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जा में ले लिया। वहीं घटना के बाद आक्रोशित परिजन व लोगों ने टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया एवं नारेबाजी करने लगे। विरोध प्रदर्शन करीब तीन घंटे तक चला। जहां प्रदर्शनकारी मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने एवं दोषी चालक को गिरफ्तार कर इसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे मृतक की पत्नी नीतू देवी, 18 वर्षीय पुत्र लोमश कुमार और 17 वर्षीय पुत्री निशा कुमारी का रो रो कर बुरा हाल था। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे वीरपुर एसडीएम नीरज कुमार व एसडीपीओ सुरेंद्र मंडल के आश्वासन पर जाम खुलवाया गया। इस दौरान करीब तीन घंटे तक एनएच 106 पर वाहनों का परिचालन ठप रहा। जाम के कारण सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

विज्ञापन

 

स्थानीय लोग बोले: बाजार में वाहनों की रफ्तार पर लगे अंकुश

मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक परिवार में एकलौता कमाउ सदस्य था। वह करजाईन बाजार में ही दवा की दुकान चला कर परिवार का भरण पोषण करता था। वहीं स्थानीय लोगों ने कहा कि बाजार में पोलटेक्निक कॉलेज के पास से लेकर करजाईन मिडिल स्कूल तक बेरिकेट लगाई जाए। ताकि, बाजार क्षेत्र में वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगाई जा सके। वहीं परिजनों ने बताया कि विंदेश्वरी मेहता अपने घर से बाजार किसी काम से आ रहे थे। इसी वीरपुर की ओर से आ रही खाली ट्रक ने उन्हें रौंदा दिया। जिससे उनकी मौत मौके पर ही हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच में जुटी

इस बाबत वीरपुर एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शाम करीब 04 बजे हादसा हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम किया था। लोगों को समझा-बुझा कर हंगामा शांत कराया गया है। परिजनों को भी उचित सहायता का आश्वासन दिया गया है। पुलिस द्वारा कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वही करजाइन थानाध्यक्ष लालजी प्रसाद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। ट्रक को जब्त कर थाना में लगा दिया गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed