Bihar News : गया के ANMCH में फंदे से झूलती डॉक्टर की लाश मिली; पीजी कर रही थी मुजफ्फरपुर की युवती
ANMCH Gaya : बिहार के प्रतिष्ठित अनुग्रह नारायण मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के गर्ल्स पीजी हॉस्टल में रविवार की सुबह एक डॉक्टर की लटकती हुई लाश मिलने पर सनसनी फैल गई। एमबीबीएस के बाद यहां से पीजी कर रही महिला डॉक्टर मूल रूप से मुजफ्फरपुर की रहने वाली थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कमरे में डॉ. वंदना की लाश पंखे से झूलती मिली
मगध मेडिकल थाने की पुलिस घटनास्थल पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई। एफएसएल की टीम घटनास्थल पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। डाॅक्टर वंदना मुजफ्फरपुर की रहने वाली थी। डॉ. वंदना की शादी 2006 में लव मैरिज हुआ था। वह अपने पीछे पुलिस ने मृतिका के भाई राहुल गुप्ता को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि मगध मेडिकल कालेज अस्पताल के पीजी होस्टल के एक कमरे में डॉ. वंदना की लाश पंखे से झूलती मिली। पंखा के नीचे एक कुर्सी लगी थी, जिस पर एक पैर रखा था, दूसरा पैर कुर्सी पर नहीं था। जब सुबह से रूम नहीं खुला तो पास के कमरे में रह रहे पीजी के छात्रों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन दरवाजा नहीं खुला तो छात्रों ने धक्का दिया। इस वजह से दरवाजा की कुंडी टूट कर गिर गई। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। साथ ही गर्ल्स हॉस्टल में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखा जा रहा है।
अस्पताल प्रबंधन ने दी परिजनों को सूचना
घटना की खबर मिलते ही अस्पताल के अधीक्षक डाक्टर विनोद शंकर सिंह और डाक्टर केके सिन्हा पहुंच कर जूनियर डाक्टरों से बातचीत कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक डाक्टर वंदना का शव घटनास्थल पर ही रखा गया है। इस संबंध में प्रार्चाय डाक्टर अर्जुन चौधरी ने कहा कि घटना की सूचना मिली तो मौके पर पहुंच कर जायजा लिया है। पुलिस छानबीन कर रही है। परिजनों को इस बात की सूचना दिया गया है।