{"_id":"65cb5c25ffcdc62b69024597","slug":"bihar-news-masked-leader-pushpam-priya-chaudhary-attacked-nitish-kumar-bihar-chief-minister-after-floor-test-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : पुष्पम ने किसे लिखा- यही मौका था, चूक गए आप; सीएम नीतीश कुमार के बहुमत के साथ बढ़ी मास्क की मियाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : पुष्पम ने किसे लिखा- यही मौका था, चूक गए आप; सीएम नीतीश कुमार के बहुमत के साथ बढ़ी मास्क की मियाद
Tue, 13 Feb 2024 05:40 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: आदित्य आनंद
Updated Tue, 13 Feb 2024 05:40 PM IST
सार
Masked Leader : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कुर्सी से हटाए बगैर चेहरे से मास्क नहीं उतारने का प्रण लेने वाली नेत्री पुष्पम प्रिया चौधरी सोमवार को नई सरकार के बहुमत साबित करने के बाद फिर सामने आयीं। उन्होंने लिखा- यही मौका था, आप चूक गए।...
विज्ञापन
पुष्पम प्रिया चौधरी (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव में खुद को मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार घोषित कर चर्चा में आई प्लूरल्स पार्टी की प्रमुख पुष्पम प्रिया चौधरी एक बार फिर से सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है। पार्टी के सुप्रीमो पुष्पम प्रिया चौधरी ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा है कि यह ठीक है आपके द्वारा 2005 से 2010 तक काम हुआ था लेकिन उसके बाद से तो सिर्फ उन्होंने अपने मकसद का काम निकाला है। अभी का वक्त ऐसा था कि बिहार उनसे छुटकारा पाना चाहता था लेकिन अफसोस कि बात है कि लोग हिम्मत नहीं दिखा सके।
अब बस अयोग्य लोग महिमामंडित हो रहे हैं
पुष्पम प्रिया प्रिया ने लिखा है कि अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सत्ता में उपस्थिति से सिर्फ अयोग्य लोग ही महिमा मंडित हो रहे है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को संन्यास लेने की सलाह देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है कि नीतीश कुमार ने 2005-10 तक काम किया। उसके बाद से उन्होंने सिर्फ़ अपना काम निकाला है। यह वक्त था कि बिहार उनसे छुटकारा पाता, पर अफ़सोस लोग हिम्मत नहीं दिखा पाए। नीतीश जी की सत्ता में उपस्थिति से अब बस अयोग्य लोग महिमामंडित हो रहे हैं। बिहार के हित में आप संन्यास लें।
नीतीश जी ने ठीक कहा कि 2005 से पहले जंगलराज था
बता दें कि यही पुष्पम प्रिया चौधरी ने पहले भी सोशल मीडिया पर लिखा था कि नीतीश जी ने आज ठीक कहा कि 2005 से पहले जंगलराज था। पर वे नहीं बताते कि 2015 में उन्होंने क्या किया? उन्होंने 10 साल बाद अपने रणनीतिकारों के साथ मिलकर उसी राजनीति को फिर से ज़िंदा किया जिसके विरूद्ध उन्हें चुना गया था। बिहार का इतिहास आपको माफ़ नहीं करेगा। आप चूक गए। सीएम के रूप में निसंदेह नीतीश कुमार की यह आखिरी पारी है। बीस महीने बचे हैं। वह स्वस्थ्य रहें ताकि उनके वक्तव्य व व्यवहार से बिहार को और शर्मिंदगी न उठानी पड़े। हम उम्मीद करते हैं कि जाते-जाते वह राज्यहित कुछ अच्छा कर पाएंगे। मैं उन्हें बधाई देती हूं। बता दें कि पुष्पम प्रिया चौधरी ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से को हटाने की कसम खा रखी है। विधानसभा चुनाव 2020 के बाद एलान करते हुए पुष्पम ने कहा था कि नीतीश कुमार को गद्दी से नहीं हटा दूंगी, तबतक अपने चेहरे से मास्क नहीं हटाऊंगी।