फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: married woman who eloped with her lover had spoken about worship of Lord Shiva; Goa, Samastipur

Goa to Bihar Love Story : गोवा से तबीयत के नाम पर आती थी बिहार, महादेव को जल चढ़ाकर प्रेमी संग भागी

Thu, 06 Jul 2023 11:19 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 06 Jul 2023 11:19 AM IST
सार

पति ने बताया कि उसकी पत्नी सावन के पहले दिन 4 जुलाई को जलाभिषेक के लिए घर से निकली थी। लोगों ने काफी देर तक समस्तीपुर थानेश्वर स्थान मंदिर में उसे देखा था। फिर वह घर नहीं लौटी। जिसके बाद 5 जुलाई की शाम महिला के पति ने नगर थाने में आवेदन दिया।

विज्ञापन
Bihar News: married woman who eloped with her lover had spoken about worship of Lord Shiva; Goa, Samastipur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर में सावन के पहले दिन जलाभिषेक करने आयी एक बच्चे की मां प्रेमी संग फरार हो गई। वैशाली जिले के पातेपुर के रहने वाली इस महिला के पति ने नगर थाने में आवेदन देकर पत्नी की बरामदगी की गुहार लगाई है। पति ने धरमपुर के रहने वाले रीतेश उर्फ सोनू को आरोपित किया गया है। उसने बताया कि उसकी पत्नी मानसिक रूप से कमजोर है। आशंका है कि रितेश उर्फ सोनू ने उसे बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया। महिला को आखिरीबार लोगों ने शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर में देखा था। 

विज्ञापन


मायके जाने के नाम पर बराबर युवक से मिलने लगी
पति के अनुसार, उसकी पत्नी मानसिक रूप से थोड़ी बीमार है। वह गोवा में रहता था। इसी दौरान समस्तीपुर के रीतेश कुमार (26) से उसकी पत्नी को फेसबुक से दोस्ती हुई। फिर दोनों फोन पर भी बातचीत करने लगे। पति का आरोप है कि इस दौरान वह मायके जाने के नाम पर बराबर समस्तीपुर आकर युवक से मिलने लगी। उसकी पत्नी का मायका दरभंगा जिला में है। फिर दोनों काफी करीब हो गए। इस दौरान वह गोवा से आकर उसका उपचार भी कराया लेकिन व्यवहार में सुधार नहीं हुआ। 
विज्ञापन


4 जुलाई को जलाभिषेक के लिए घर से निकली थी
पति भास्कर कुमार के अनुसार उसकी पत्नी सामवरी मिश्र (30) सावन के पहले दिन 4 जुलाई को जलाभिषेक के लिए घर से निकली थी। लोगों ने काफी देर तक समस्तीपुर थानेश्वर स्थान मंदिर में उसे देखा था। फिर वह घर नहीं लौटी। जिसके बाद 5 जुलाई की शाम महिला के पति ने नगर थाने में आवेदन दिया। इस दौरान व युवक के धरमपुर स्थित घर पर भी गए लेकिन युवक घर पर नहीं मिला। जिससे उसका शक और बढ गया है। मामले नगर थानेदार विक्रम आचार्या ने कहा कि पातेपुर के एक युवक द्वारा आवेदन दिया गया था। युवती पातेपुर से गायब हुई। इसलिए युवक को पातेपुर थाना जाने की सलाह दी गई है। पहली नजर में मामला प्रेमप्रसंग से जुड़ा लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed