{"_id":"6797a19f153324c8d203945d","slug":"bihar-news-many-youths-died-in-road-accident-news-today-patna-bihar-police-hindi-news-2025-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत, एक ही बाइक पर थे सवार, अज्ञात वाहन ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत, एक ही बाइक पर थे सवार, अज्ञात वाहन ने रौंदा
Mon, 27 Jan 2025 08:39 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Mon, 27 Jan 2025 08:39 PM IST
सार
Accident News : तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। तभी एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंद दिया। इस घटना में दो युअव्कों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीसरे की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी पटना में सड़क हादसे में दो युवकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीसरे की हालत गंभीर है। घटना रूपसपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत कोथवा की है। मृतकों में एक की पहचान मनेर थाना क्षेत्र के जमुआ गांव निवासी निशु कुमार के रूप में हुई है। बाकी दो की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि एक ही बाइक पर सवार तीन युवक सवार थे। बाइक और अज्ञात वाहन की टक्कर हुई, जिसमें दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना में तीसरा शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि निशु कुमार के साथ दूसरे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, घायल हुए एक लोग को स्थानीय लोगों एम्स में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि जिस वाहन से यह घटना हुई है, उस गाड़ी के संबंध में जानकारी जुटाई जा रहीं है। घटना के बाद मृतक के परिवार और गांव में मातम पसर गया है। वही पुलिस ने दोनों मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन