फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Many senior leaders including Shivraj Singh participate in the martyrdom conference. OBC vote, BJP

Bihar: शिवराज सिंह चौहान बोले- विरोधी दल इन पिछड़े वर्गों की बात नहीं करते हैं, भाजपा ने सम्मान दिया

Fri, 23 Aug 2024 04:27 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 23 Aug 2024 04:27 PM IST
सार

 केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि रामफल मंडल को शहीद का दर्जा मिलेगा। हम धानुक समाज के चरणों में प्रणाम करते हैं। वहीं सांसद रविशंकर प्रसाद ने पूछा कि लालू प्रसाद और उनके बेटे ने इनको याद क्यों नहीं किया?

विज्ञापन
Bihar News: Many senior leaders including Shivraj Singh participate in the martyrdom conference. OBC vote, BJP
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह का स्वागत किया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। पार्टी की नजर ओबीसी वोट बैंक है। आज पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में शहीद रामफल मंडल की याद में शहादत सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इसमें केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत बिहार भाजपा के कई दिग्गज नेता शामिल होने मंच पर पहुंचे। बिहार प्रदेश भाजपा की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। राजनीतिक पंडितों का कहना है कि शहीद रामफल मंडल के सम्मान समारोह के जरिए भाजपा 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पिछड़ी जाति के वोट को साधने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन



पटना में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि रामफल मंडल को शहीद का दर्जा मिलेगा। हम धानुक समाज के चरणों में प्रणाम करते हैं। अगर कोई देश के आन बान शान पर कोई ऊंगली उठाये तो प्राण देकर भी उसका बदला लेना यह सनातन जानता है। धानुक समाज हमारे बचपन का झूला है। धानुक समाज को मैं प्रणाम करता हूं। मैं आपके कार्यकर्ता को भी प्रणाम करता हूं। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ देश की बात सोचते हैं और विरोधी दल इन पिछड़े वर्गों की बात नहीं करते हैं। पिछड़े वर्गो का सम्मान क्यों नहीं दिया? इनको सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ने सम्मान दिया।
विज्ञापन


सरकार की कफन के अंतिम कील साबित होगा
वहीं हेमंत सोरेन सरकार पर हमला बोलते हुए शिवराज सिंह ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार अराज़क और डरी हुई है। न्याय मांगने आए लोगों से डरी हुई है। पहले जगह-जगह भाजपा में आए युवाओं को रोका गया। बसें रोक दी गई लेकिन कार्यकर्ता झुके नहीं। आगे बढ़े और डरी हुई सरकार ने लाठी चार्ज किया है। लाठियां बरसाई हैं। यह लाठी जो तुम्हारी सरकार ने चलाई है वह तुम्हारी सरकार की कफन के अंतिम कील साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविशंकर प्रसाद ने लालू परिवार पर किया हमला 
सांसद रविशंकर प्रसाद ने लालू परिवार पर हमला बोलते हुए कहा कि लालू प्रसाद और उनके बेटे ने इनको याद क्यों नहीं किया? कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न किसने दिया। लालू जी उनके शिष्य बनकर राजनीति करते रहे, लेकिन उनको कभी भारत रत्न सम्मान देने की कोशिश नहीं की। अगर किसानों का दिल से कोई सम्मान करता है तो भारतीय जनता पार्टी करती है बाकी पार्टियों के लोग खुद को बढ़ाते हैं। भारतीय जनता पार्टी रामपाल मंडल जैसे शहीदों को सम्मान करती है बाकी पार्टियों सिर्फ अपने आप को और अपने  परिवार को बढ़ाते हैं। कृषि और स्वास्थ्य विभाग के मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि रामफल मंडल मिथिला के पूत थे। अंग्रेज के समय के लोगों ने कभी उनको सम्मान नहींकिया। यह काम सिर्फ भारतीय जनता पार्टी करती है।

Bihar News: Many senior leaders including Shivraj Singh participate in the martyrdom conference. OBC vote, BJP
कार्यक्रम में शामिल लोग। - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस पर डिप्टी सीएम ने बोला हमला
डिप्टी विजय सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस की चाल के कारण उनका नाम सामने नहीं आ सका। उन्हें पीएम नरेंद्र मोदी ने सामने लाया है। आजादी के 75 वर्ष में हमारे संस्कृति का तना बाना में जाति भेदभाव करता है। देश में बिहार को और बिहारी शब्द को कलंकित किया है। उनके इस मानसिकता से मुक्ति के लिए हम आगे बढ़गे। अपने राजनीतिक फायदा उठाने के लिए जाति भेदभाव करते हैं।

रामफल मंडल को शहीद का दर्जा दिलाएंगे
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि रामफल मंडल को शहीद का दर्जा दिलाएंगे। जिस तरह अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण हुआ। उसी तरह रामपाल मंडल जी की धरती पर मां सीता मंदिर का निर्माण होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर उनको शहीद का दर्जा दिलवाएंगे। उन्हें शहीद का दर्जा और राजकीय सम्मान दिलाया जायेगा।

Bihar News: Many senior leaders including Shivraj Singh participate in the martyrdom conference. OBC vote, BJP
केंद्रीय मंत्री शिवराज समेत बिहार भाजपा के वरीय नेता। - फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में शहीद रामफल मंडल की याद में शहादत सम्मेलन में शामिल होने आए अखिल भारतीय धानुक उत्थान महासंघ और भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलराम मंडल ने पांच मांगे रखी है। इधर, समारोह स्थल के मंच पर कुल 19 कुर्सी लगाए गए हैं। उन जगहों पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के साथ साथ मंगल पांडे रवि शंकर प्रसाद दिलीप जायसवाल, बलराम मंडल, डॉ प्रेम कुमार केदार प्रसाद गुप्ता, सुरेन्द्र मेहता संजीव चौरसिया अरुण  कुमार सिन्हा, जीवन कुमार, शंभू शरण पटेल, हरि साहनी, ललन मंडल, सीता साहू, रेशमी चंद्रवंशी, आंचल सिन्हा शामिल हुए।

प्रमुख मांगें यह हैं...
1.अमर शहीद रामपाल मंडल की प्रतिमा सचिवालय द्वारा संवैधानिक लिस्ट जारी कर प्रत्येक जिला के मुख्यालय के पास लगाई जाए।
2. अमर शहीद रामपाल मंडल के नाम से पटना के दरोगा राय पथ में भूमि आवंटन का स्मारक भवन का निर्माण हो।
3.अमर शहीद रामपाल मंडल को स्वतंत्रता सेनानी घोषित कर राजकीय सम्मान दिया जाए।
4.धानुक जाति को आबादी के अनुसार राजनीतिक हिस्सेदारी सुनिश्चित की जाए।
5.धानुक जाति को अन्य राज्य की तरह बिहार राज्य में भी अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति में शामिल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed