फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar News: Many people died due to drowning in Aurangabad bihar Jitiya festival flood situation nitish kumar

Bihar: जिउतियां व्रत के दिन हादसा, नदी-पोखर में डूबने से परिवार के पांच किशोर समेत तेईस की मौत

Wed, 25 Sep 2024 07:45 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद / सारण / रोहतास / कैमूर / मोतिहारी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद / सारण / रोहतास / कैमूर / मोतिहारी Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 25 Sep 2024 07:45 PM IST
सार

Bihar : बिहार के एक शहर में दो अलग-अलग बड़े हादसे में 8 युवक-युवतियों  की मौत हो गई। मृतकों में एक ही परिवार के पांच किशोर हैं, जिनमें दो सगी बहनें और तीन सगी बहनें शामिल हैं।

विज्ञापन
Bihar News: Many people died due to drowning in Aurangabad bihar Jitiya festival flood situation nitish kumar
अस्पताल में जुटे परिजन और ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

संतानों के दीर्घायु होने की कामना से किए जाने वाले जीवितपुत्रिका (जिउतियां) व्रत के दिन बुधवार को दो अलग-अलग बड़े हादसे में 8 युवक युवतियों की डूबने से मौत हो गई। सभी मौतें नदी और पोखर में डूबने से हुई है। घटना औरंगाबाद के मदनपुर प्रखंड के कुशहा और बारुण के ईटहट की है। मृतकों में एक ही परिवार के पांच किशोर हैं, जिनमें दो सगी बहनें और तीन सगी बहनें शामिल है। मृतकों में कुशहा गांव निवासी उपेन्द्र यादव के पुत्र अंकज कुमार (8), वीरेंद्र यादव की पुत्री सोनाली कुमारी (13), युगल यादव की पुत्री नीलम कुमारी (12) और सरोज यादव की पुत्री राखी कुमारी उर्फ काजल कुमारी (12) शामिल है।

विज्ञापन


मदनपुर के कुशहा में जिउतियां पूजा का स्नान करने गई माताओं के साथ गए थे बच्चे
घटना के संबंध में लोगों का कहना है कि मदनपुर थाना क्षेत्र के कुशहा गांव में बच्चे अपनी माताओं के साथ तालाब में स्नान करने गए थे। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से वे डूबने लगे। उन्हें डूबते देख घाट पर स्नान कर रहे लोगों में कुछ लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश करने लगे। काफी कोशिश के बाद उन्हें किसी तरह बाहर निकाल कर मदनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने उन चारों को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मदनपुर थाना की पुलिस मृतकों का पोस्टमार्टम कराने में जुटी है। यह घटना बुधवार को शाम पांच बजे की है।
विज्ञापन


एक को बचाने में चार डूबे 
घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि कुशहा गांव के पूरब दिशा में आहर करीब आधा किलोमीटर दूर है। आहर की जेसीबी से पिछले माह उड़ाही हुई थी, जिससे आहर काफी गहरा हो गया था और उसमें काफी पानी भरा हुआ था। जिउतिया के मौके पर कुछ महिलाएं नहाने के लिए गई थी। उनके साथ उनके बच्चे भी नहाने गए थे। नहाने के दौरान पहले एक बच्चा डूबने लगा, जिसे देखकर बचाने के लिए दूसरा बच्चा आहर में कूद गया, लेकिन वह भी उसके साथ डूबने लगा। इसे देख आसपास के लोग शोर मचाने लगे। शोरगुल सुनकर गांव के कुछ लोग आहर में कूद पड़े और किसी तरह उन बच्चों को गहरे पानी से बाहर निकाला। आननफानन में सभी को इलाज के लिए मदनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गये, जहां डॉक्टरो ने उनको बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। औरंगाबाद सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद अंकज कुमार, सोनाली कुमारी, नीलम कुमारी और राखी कुमारी उर्फ काजल कुमारी को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में चीख पुकार मच गई। पिछले साल भी इसी तरह पिरवां के सोनारचक में गड्ढ़े में भरे पानी में नहाने के दौरान एक ही समुदाय के चार बच्चों की मौत हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News: Many people died due to drowning in Aurangabad bihar Jitiya festival flood situation nitish kumar
सारण की छात्रा का प्रोफाइल। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

बारूण के ईटहट में भी डूबने से दो सगी बहनों समेत चार की मौत
बारूण प्रखंड के ईटहट में माताओं के साथ पोखर में जिउतियां का स्नान करने गई दो-दो सगी बहनों की मौत डूबने से मौत हो गई। हालांकि स्थानीय लोगों ने डूबती हुई एक  एक बच्ची को बचा लिया। फिलहाल उसका इलाज किया जा रहा है। मृतकों में ईटहट निवासी संतन सिंह की पुत्री अंकु कुमारी (15), निशा कुमारी (12), गुड्डू सिंह की पुत्री चुलबुल कुमारी (13) और निरंजन सिंह की पुत्री लाजो कुमारी (15) शामिल है। वहीं गांव के ही धीरेंद्र सिंह की पुत्री राशि कुमारी (18) का ईलाज अस्पताल में चल रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है।

सारण में डूबने से पांच बच्चों की मौत 
सारण में जितिया पर्व के दौरान अपनी मां या अन्य परिजनों के साथ स्नान करने गए पांच बच्चों की डूबने से मौत हो गई है। यह घटनाएं अलग-अलग थाना क्षेत्रों की है। मढ़ौरा थाना क्षेत्र के ओल्हनपुर और टेहटी गांव में दो बच्चों की नदी के पानी में डुबकर मौत हो गई। दोनों बच्चें जितिया पर्व पर नदी में नहाने गए हुए थे। इसी दौरान नहाने के क्रम में नदी में पैर फिसल जाने से गहरे पानी में चले गए। शोर मचाने के बाद जब तक स्थानीय ग्रामीण जमा होते और उन्हें पानी से बाहर निकालते तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान ओल्हनपुर गांव निवासी जगलाल राय का पुत्र रिक्की कुमार (14) और टेहटी गांव निवासी राजनाथ राय की पुत्री आरती कुमारी (7) के रूप में पहचान हुई हैं। तरैया थाना क्षेत्र के माधोपुर बड़ा गांव स्थित तलाब में स्नान करने गई 14 वर्षीय छात्रा की डूबने से मौत हो गई है। मृतिका उक्त गांव निवासी शुभ नारायण यादव की पुत्री प्रिया कुमारी (14) थी। वहीं मांझी थाना क्षेत्र के सबदरा गांव में जिउतिया स्नान करने मां के साथ गई एक किशोरी की सोंधी नदी में डूबने से मौत हो गई है। मृतका राधेश्याम साह की पुत्री शोभा कुमारी (12) थी। वहीं दाउदपुर थाना क्षेत्र के दुमदुमा गांव निवासी श्रवण प्रसाद सोनी एवं उनकी पत्नी गुलाबो देवी जिउतिया को लेकर भरवलिया तालाब में नहाने गए थे। उनके पीछे- पीछे 13 वर्षीय गोलू कुमार भी चला गया था। गुलाबो देवी महिलाओं की झुंड में नहा रही थी। जबकि पति श्रवण प्रसाद कुछ दूर नहा रहे थे। तभी घाट पर खड़ा गोलू का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में गिरकर डूबने लगा। उसे डूबता देख पति- पत्नी भी उसे बचाने के क्रम में डूबने लगे। घाट पर मौजूद लोगों ने दोनों पति-पत्नी को किसी तरह बचा लिया, लेकिन गोलू को बचाया नहीं जा सका। उसकी डूबने से मौत हो गई।

Bihar News: Many people died due to drowning in Aurangabad bihar Jitiya festival flood situation nitish kumar
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की, आश्रितों को चार-चार लाख रूपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औरंगाबाद जिला अन्तर्गत मदनपुर प्रखण्ड के कुशहा गांव में चार बच्चों तथा बारूण प्रखण्ड के इटहट गांव में तीन  बच्चों की नहाने के दौरान डूबने से हुई मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुर्घटना काफी दुःखद है और वे इस घटना से मर्माहत हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रूपये की अनुग्रह राशि अविलम्ब उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Bihar News: Many people died due to drowning in Aurangabad bihar Jitiya festival flood situation nitish kumar
घटनास्थल पर जुटे आसपास के लोग - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

 कैमूर में पांच लोगों की हुई मौत
कैमूर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जितिया पर्व पर स्नान के दौरान नदी एवं तालाब में डूबने से पांच लोगों की मौत हो गई। पहली घटना रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत अभैदे पोखर की है। मृतक विनोद सिंह का पुत्र सुमित उर्फ बुद्ध था। वहीं दूसरी घटना दुर्गावती थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव की है, जहां तालाब में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर गांव निवासी अरविंद गुप्ता के पुत्र अनमोल गुप्ता (8) के रूप में की गई है। तीसरी घटना मोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दादर की है, जहां तालाब में डूबने से दादर गांव निवासी चंद्रकांत गुप्ता के पुत्र आनंद कुमार की मौत हो गई। चौथी घटना भभुआ प्रखंड अंतर्गत रूपपुर की है, जहां  दुर्गावती नदी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान हरिहरपुर गांव निवासी देवनारायण सिंह के पुत्र सत्यम कुमार और रूपपुर गांव निवासी भागीरथी सिंह के पुत्र किशन कुमार के रूप में की गई है। पुलिस ने सभी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

रोहतास में एक बच्चा तेज धार में बहा 
रोहतास जिले के डिहरी पाली पुल के समीप सोन नदी में स्नान करने के दौरान एक 13 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान डालमियानगर के वार्ड संख्या-10 कुली मोहल्ला निवासी सहदेव गिरी का पुत्र पवन गिरी के रूप में की गई है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि जितिया पर्व पर महिलाएं सोन नदी में स्नान और पूजा अर्चना करने गई थी। इस दौरान पवन गिरी भी स्नान करने गया था। स्नान करने के दौरान पानी के तेज बहाव में तीन बच्चे डूबने लगे उन्हें डूबते देख लोग चिल्लाने लगे। इसके बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और गोताखोरों ने दो बच्चों को सुरक्षित सोन नदी से बाहर निकाल लिया, लेकिन पवन गिरी पानी के तेज बहाव में बह गया। घटना की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस- प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर पानी के तेज बहाव में बहे बच्चे की तलाश कर रही है।

मोतिहारी में मां बेटी सहित दो अन्य बच्चों की डूबने से हुई मौत 
मोतिहारी के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बृन्दावन परसौनी में मां और बेटी सहित दो अन्य बच्चों की डूबने से मौत हो गई। पहली घटना में मां और बेटी दोनों की एक साथ मौत हो गई। इनकी पहचान रंजिता देवी (32) और उसकी बेटी राजनंदिनी कुमारी (12) के रूप में हुई है। वहीं दूसरी घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र की है। मृतकों की पहचान बलुआ वार्ड संख्या (9) निवासी उपेंद्र राय के पुत्र शैलेश कुमार (10) और संजय यादव की पुत्री अंशुप्रिया (8) वर्षीय के रूप में की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed