फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Many election personnel died due to severe heat wave in temperature bihar today weather

Bihar Weather Today : बिहार के भोजपुर में होमगार्ड जवान सहित चुनाव में लगे 5 कर्मियों की मौत; परसों है मतदान

Thu, 30 May 2024 05:27 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 30 May 2024 05:27 PM IST
सार

Lok Sabha Election : केंद्रीय मंत्री आरके सिंह के कारण चर्चित आरा लोकसभा सीट पर एक जून को मतदान है। इससे पहले, गुरुवार को चुनाव प्रचार खत्म होने के पहले एक साथ यहां पांच मतदानकर्मियों की भीषण गर्मी में लू के कारण मौत की खबर सामने आयी है।

विज्ञापन
Bihar News : Many election personnel died due to severe heat wave in temperature bihar today weather
अस्पताल में जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

भीषण गर्मी में जहां सड़कें सुनसान हो रही हैं, वहीं स्कूलों में शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जा रही है और लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव में मतदानकर्मियों को तैनात किया जा रहा है। इस बीच एक बड़ी खबर भोजपुर जिले से निकली है, जहां एक जून को मतदान के लिए ड्यूटी लेने का इंतजार कर रहे पांच मतदानकर्मियों की भीषण गर्मी में लू लगने के कारण मौत हो गई। मरने वालों में होमगार्ड का जवान भी है। इन पांच के अलावा कई मतदानकर्मियों की हालत गंभीर भी बताई जा रही है। लू के चपेट में आकर लोग खड़े-खड़े गिर जा रहे हैं। कई इसके बाद उठे ही नहीं। भोजपुर जिलाधिकारी महेंद्र कुमार सदर अस्पताल पहुंचकर इलाजरत मतदानकर्मियों को देख रहे हैं।

विज्ञापन

Bihar News : Many election personnel died due to severe heat wave in temperature bihar today weather
अस्पताल पहुंचे डीएम - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

इन पांच लोगों की हुई है मौत 
मरने वालों में होम गार्ड जवान राजेश राम, धनराज मिश्र, रविन्द्र भूषण, सहित कुल पांच कर्मी थे जिनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि राजेश राम जगदीशपुर में पंक्ति में खड़ा होकर पर्ची लेने का इंतजार कररहे थे। तभी अचानक बेहोश होकर वह जमीन पर गिर पड़े। आननफानन में उन्हें जगदीशपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। धनराज मिश्र होमगार्ड के जवान थे जो गोपालगंज के रहने रहने वाले थे। बिहिया में भोजपुर जिला के नाला मोड़ निवासी रविन्द्र भूषण की मौत हो गई। रविन्द्र भूषण एक कर्मचारी थे। एक जवान का शव फिलहाल अज्ञात के रूप में अस्पताल में रखा हुआ है, जबकि पांचवे शख्स का शव परिजन लेकर चले गये। वह आरा के ही रहने वाले थे। परिजनों नें बिना पोस्टमोर्टम कराये घर लेकर चले गये। घटना की जानकारी मिलते ही डीएम महेंद्र कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ले रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed