फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Many children died in Saran collapse of kathiya baba temple boundary wall in flood.

Bihar News : बाढ़ के पानी में गिरी मंदिर की दीवार, दो बच्चों की मौत, एक की हालत गंभीर

Thu, 19 Sep 2024 10:36 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 19 Sep 2024 10:36 PM IST
सार

Bihar : बिहार में एक बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें मंदिर का दीवार गिर जाने से कई बच्चे उसमें दब गए। दो बच्चों की मौत हो गई है, जबकि तीसरे की हालत गंभीर है।

विज्ञापन
Bihar News : Many children died in Saran collapse of kathiya baba temple boundary wall in flood.
घटनास्थल का दृश्य - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सारण में बाढ़ का पानी प्रवेश करने के बाद उस पानी में कुछ बच्चे स्नान कर रहे थे। तभी मंदिर की दीवार ढह गई, जिसमें दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। एक बच्चा गंभीर रिप से घायल है, जिसका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना नही कि कुछ बच्चों के दीवार में दबे होने की आशंका है। लेकिन चारों तरफ बाढ़ का पानी होने के कारण राहत कार्य में काफी विलंब हो रहा है। सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। घटना शहर के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनार पट्टी रोड स्थित कठिया बाबा मंदिर के समीप की है, जहां मंदिर के समीप 2 से 3 फुट पानी जमा होने के कारण आसपास के बच्चे वहां स्नान कर रहे थे। तभी मंदिर की पुरानी दीवार भड़भड़ा कर गिर पड़ी, जिसमें बच्चे दब गए है। हालांकि स्थानीय लोगों ने तीन बच्चों को मंदिर के मलवा से निकाल लिया गया है।

विज्ञापन



स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार मंदिर के समीप बाढ के पानी में बच्चे स्नान कर रहे थे इस बीच मंदिर की पुरानी मोटी दीवार गिर गई और बच्चे उसमें दब गए। दीवार गिरने से दो बच्चे की मौत हो गई है। जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है। 
विज्ञापन

मृतक बच्चों में रिविलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नेवाजी टोला धर्मशाला अड्डा नंबर 2 निवासी स्व अजय महतों के आठ वर्षीय पुत्र धनराज कुमार जबकि अपनी मौसी के घर आई बनियापुर थाना क्षेत्र के खांखी मठिया मिर्जापुर गांव निवासी तारकेश्वर राउत की 13 वर्षीय पुत्री रंभा कुमारी की मौत घटना स्थल पर ही हो गई है। जबकि शिव शंकर महतों की 09 वर्षीय पुत्री रागिनी कुमारी बुरी तरह से जख्मी बताई जा रही है जिसका इलाज सदर अस्पताल छपरा में चिकित्सको के देखरेख में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सरयू नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है, जिस कारण पानी पूरी तरह से मोहल्ले में घुस गया है। पानी होने से स्थानीय बच्चें खेल रहे थे। इसी दौरान पुरानी दीवार ढहने के कारण वह गिर गया। जिसके बाद वहां अफरा तफरी का माहौल हो गया है। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने बच्चों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने दो बच्चे की मौत की पुष्टि कर दी। वहीं एक बच्चे का इलाज जारी है। इसके साथ ही बच्चों के परिजनों ने बताया कि कुछ बच्चे के दबे होने की भी सूचना है। हालांकि प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई भी बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि मौके पर पहुंची नगर थाने की पुलिस के द्वारा जानकारी ली जा रही है। फिलहाल दोनों मृत बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करने की प्रक्रिया चल रही हैं। वहीं सूचना मिलने के बाद जिला परिवहन पदाधिकारी राजीव रंजन एवं एसडीपीओ सदर राज किशोर सिंह भी मौके पर पहुंच कर स्थिति का मुआयना कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed