फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Many burned alive in Rohtas bihar, fire caught while cooking in hut, extreme hot weather today

Burned Alive: बिहार में छह लोग जिंदा जले, घर से बाहर नहीं निकल सके महिलाएं-बच्चे; रोहतास में आग से त्रासदी

Tue, 09 Apr 2024 03:42 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 09 Apr 2024 03:42 PM IST
सार

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल की गाड़ियों के जरिए आग पर काबू पाया गया। पुलिस-प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गई है। 

विज्ञापन
Bihar News : Many burned alive in Rohtas bihar, fire caught while cooking in hut, extreme hot weather today
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतास के एक घर में भीषण आग लग गई। इसमें एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। वहीं एक सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। इन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। हालांकि, रोहतास प्रशासन ने अब तक छह लोगों की मौत की पुष्टि नहीं की है। घटना कछवां थानाक्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव की है। लोगों का कहना है कि खाना बनाने के दौरान घर में अचानक आग लगी गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। इतना ही नहीं पूरा घर भी जलकर राख हो गया। 

विज्ञापन


चार बच्चे, गर्भवती महिला समेत छह मरे
इधर, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल की गाड़ियों के जरिए आग पर काबू पाया गया। पुलिस-प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गई है। मरने वालों में 30 वर्षीय पुष्पा देवी, उसकी तीन पुत्री, एक पुत्र मोहन कुमार तथा गर्भवती ननद 25 वर्षीय माया देवी शामिल हैं।
विज्ञापन

 

Bihar News : Many burned alive in Rohtas bihar, fire caught while cooking in hut, extreme hot weather today
अगलगी के बाद की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग
इस मामले में कच्छवां के थानेदार ने बताया कि घर में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी। इस हादसे में गर्भवती महिला और बच्चे समेत एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। सिविल सर्जन डॉ के.एन तिवारी ने बताया कि घटना में एक बच्चा 95 प्रतिशत जल गया है, जिसे एम्बुलेंस भेजकर इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा गया है। उसकी हालत गंभीर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed