Bihar News: तेजस्वी यादव बोले- कुशासन का अंत तुरंत मांग रहा है बिहार, नीतीश शासन में रुक गया विकास
पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि आगामी चुनाव के बाद 20 साल के अंधकार युग का अंत होगा। सीएम नीतीश कुमार और उनकी सरकार को बिहार की जनता के साथ अन्याय किया है। राज्य में अपराध, बेरोजगारी और पलायन चरम पर हैं। जनता अब बदलाव चाहती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से नीतीश सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार के 20 साल के कार्यकाल पर सवाल उठाया। सोशल मीडिया पर उन्होंने कहा कि बिहार को अब 20 साल पर पुरानी सरकार नहीं है। सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का विकास रूक सा गया है। विकास संकेतकों में सबसे नीचे है। नीति आयोग की सूची का हवाला देते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हमें दुख होता है जब बिहार नीति आयोग के सभी सूचकांकों में सबसे फिसड्डी निकलता है।
20 साल से नीतीश कुमार जी मुख्यमंत्री है
उन्होंने कहा कि बिहार देश में सबसे गरीब राज्य है। सबसे अधिक पलायन बिहार से है। बेरोजगारी सबसे ज्यादा बिहार में ही है। 20 साल से नीतीश कुमार जी मुख्यमंत्री है, 11 साल से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं लेकिन बिहार का क्या मिला, क्या विकास हुआ? बिहार में आम लोग अफसरशाही, अशिक्षा और रिश्वतखोरी से परेशान हैं। विधि व्यवस्था बदहाल है। गरीब लड़कियों से बलात्कार हो रहा है। पटना समेत सभी जिलों में लोग हत्या और लूट से परेशान हैं। आमजन दहशत में जीने के विवश है। इसलिए जनता अब 20 साल पुरानी सरकार को नहीं चाहती है। अब गाड़ी बदलने की बारी है।
यह भी पढ़ें: बिहार के इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, शाहाबाद वासियों को आज भी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत
20 सालों का अंधकार युग इस साल खत्म हो जाएगा
तेजस्वी यादव ने दावा कि आगामी चुनाव के बाद एनडीए के दो दशक यानी 20 सालों का अंधकार युग इस साल खत्म हो जाएगा। सीएम नीतीश कुमार के 20 साल के शासनकाल को उन्होंने अंधकार युग बताया। कहा कि पिछले 20 साल में नीतीश सरकार में बिहार को भ्रष्टाचार, अपराध, पलायन, बेरोजगारी, महंगाई, स्वास्थ्य संकट, शिक्षा व्यवस्था ध्वस्त, गिरते पुल, शराबबंदी, पेपरलीक, युवाओं पर लाठीचार्ज, किसानों की अनदेशी, आरक्षण चोरी, रोजगार घोटाला मिला। इसलिए बिहार अब कुशासन का अंत तुरंत मांग रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.