फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Mandal President shot dead murder case, wife won bihar pacs election Nabi nagar aurangabad bihar

Bihar News : नबीनगर व्यापार मंडल अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, चार दिन पहले पैक्स चुनाव में पत्नी की हुई थी जीत

Sat, 30 Nov 2024 10:08 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 30 Nov 2024 10:08 PM IST
सार

Murder case :  26 नवंबर को पत्नी की पैक्स चुनाव में जीत हुई थी। शनिवार की शाम उनके पति व्यापार मंडल के अध्यक्ष की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अब पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
Bihar News : Mandal President shot dead murder case, wife won bihar pacs election Nabi nagar aurangabad bihar
मृतक व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय सिंह का प्रोफाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

अपराधियों ने नबीनगर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय सिंह (48) की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना माली थाना क्षेत्र के सोनौरा पुल के पास की है। मृतक नरारी कला खुर्द थाना क्षेत्र के अंकोरहा गांव के रहने वाले थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संजय सिंह नबीनगर के पूर्व प्रमुख राजेन्द्र सिंह के भतीजे हैं एवं इनकी पत्नी अभी वर्तमान में पैक्स अध्यक्ष की पद पर निर्वाचित हुई है।

विज्ञापन


गाड़ी रुकवाकर कनपटी में मारी गोली 
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय सिंह अपने कार में सवार होकर औरंगाबाद से बैरिया होते हुए घर लौट रहे थे। इस दौरान माली थाना क्षेत्र के सोनौरा पुल पर पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने उनकी कार को रुकवाया और कनपटी में सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही उनकी मौत हो गई। व्यापार मंडल अध्यक्ष के मौत की खबर इलाके में आग की तरफ फैल गई, जिसके बाद काफी संख्या में लोग जमा हो गए। फिलहाल मृतक का शव उनके आवास पर है तथा पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन


पैक्स चुनाव में पत्नी हुई थी विजयी 
जानकारी के अनुसार विगत 26 नवंबर को अंकोरहा पैक्स में हुई चुनाव में उनकी पत्नी मीना देवी अध्यक्ष बनी थी। चुनावी रंजिश में व्यापार मंडल अध्यक्ष के हत्या की चर्चा इलाके में है। ग्रामीणों का कहना है कि पैक्स चुनाव के मतगणना के बाद सोनौरा के पैक्स अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ब्रजेश मेहता के साथ भी उनकी कहा-सुनी हुई थी। व्यापार मंडल अध्यक्ष की मौत को लोग उक्त घटना से भी जोड़कर देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व पैक्स अध्यक्ष से हुई थी कहा-सुनी 
ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में ब्रजेश मेहता सोनौरा पैक्स के अध्यक्ष थे। इस बार चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद वह अपने हार का कारण व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय सिंह को ही बता रहे थे। हालांकि पुलिस मौत से जुड़े सभी बिंदुओं पर गहन छानबीन कर रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की प्रक्रिया की जा रही है। घटना के बाद एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि अपराधियों का पता लगाया जा रहा है। किसी भी कीमत पर अपराधियों को बख्सा नहीं जाएगा। जल्द ही घटना को अंजाम देने वाले अपराधी पुलिस गिरफ्त में होंगे। इधर एसपी ने कहा कि इस घटना में जो भी लोग शामिल होंगे, उन्हें किसी भी कीमत पर नही छोड़ा जाएगा।
 

Trending Videos

Bihar News : Mandal President shot dead murder case, wife won bihar pacs election Nabi nagar aurangabad bihar
भाजपा के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने जताया दुःख। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

पूर्व सांसद ने जताया शोक, हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की 
भाजपा के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने संजय सिंह की हत्या पर गहरा शोक प्रकट किया है। पूर्व सांसद ने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि हत्या में शामिल अपराधी को पुलिस जल्द से जल्द गिरफ्तार करें। पूर्व सांसद ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी तत्परता के साथ इस केस में शामिल अपराधी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करें। इनका निधन मेरे लिए बहुत दुःखद है। ईश्वर परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें, जिनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है, जिसकी भरपाई नही हो सकती है। दुःख के इस घड़ी में मैं परिवार के साथ हुँ। यह घटना बहुत ही दुखदायी है। इस घटना से मैं बहुत दुःखी हुँ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed