फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Main witness in father's murder case, his friend and shopkeeper shot in Bhojpur.Bihar police.

Bihar News : पिता की हत्या में मुख्य गवाह पुत्र सहित तीन को मारी गोली, गुटखा का पैसा मांगने पर भी

Tue, 26 Mar 2024 09:46 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 26 Mar 2024 09:46 AM IST
सार

Bihar : बेखौफ अपराधियों ने पंचायत समिति सदस्य के पुत्र समेत दो युवकों को अपराधियों ने गोली मार दी। वहीं एक दुकानदार को भी अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया। दोनों घटना की वजह अलग-अलग है।

विज्ञापन
Bihar News : Main witness in father's murder case, his friend and shopkeeper shot in Bhojpur.Bihar police.
निजी अस्पताल में गोली निकालते डॉक्टर। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

आरा में मृत पंचायत समिति सदस्य के पुत्र समेत दो युवकों को अपराधियों ने गोली मार दी। घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर की है। वहीं दूसरी घटना बिहियां थाना क्षेत्र झौआ डुमरिया में गुटखा का पैसा मांगने के विवाद में गोली मार दी। महज कुछ घण्टे के अंदर ही तीन लोगों को गोली मारने से हड़कंप मच गया है। घायल युवक बेलाउर गांव के पंचायत समिति सदस्य स्व दीपक कुमार गुप्ता के पुत्र आयुष कुमार गुप्ता और उसके दोस्त अंशु कुमार हैं।

विज्ञापन


पिता की हत्या में मुख्य गवाह होने की वजह से मारी गोली
घटना के संबंध में आयुष कुमार गुप्ता ने बताया कि वह अपने दोस्त अंशु के साथ बेलाउर में चापाकल पर पानी पी रहा था। तभी झाड़ी में छुपे बुटन चौधरी के भतीजा विनोद चौधरी और अन्य लोगों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें दो गोली मुझे लगी। आयुष ने कहा कि  मेरे दोस्त अंशु को भी गोली मारकर जख्मी कर दिया है। जख्मी आयुष ने घटना का कारण बताया कि एक साल पहले पंचायत समिति सदस्य मेरे पिता की हत्या बुटन चौधरी और अन्य लोगो के द्वारा की गई थी। उस केस में मैं मुख्य गवाह हूं। इनलोगो के द्वारा कई महीनों से दबाव बनाया जा रहा था कि मैं गवाही ना दूं। इस वजह से मुझे जान से मारने का प्रयास किया गया है। आनन फानन में दोनो जख्मियों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दोनों का ऑपरेशन कर गोली निकाली गई है।
विज्ञापन

 

Bihar News : Main witness in father's murder case, his friend and shopkeeper shot in Bhojpur.Bihar police.
अस्पताल में घायल युवक के साथ परिजन। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

गुटखा का पैसा मांगने पर मार दी गोली
दूसरी घटना बिहियां थाना क्षेत्र के झौआ डुमरिया की है। यहां किराना दुकानदार विजय साव को हथियारबंद बादमाशो ने घर में ही गोली मारकर जख्मी कर दिया। गोली लगने के बाद जख्मी विजय साह को भी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां ऑपरेशन कर उसकी भी जान बचाई गई। जख्मी विजय साह ने बताया कि देर रात करीब 2 बजे दो युवक आये और मुझे मेरा किराना दुकान खोल कर गुटखा देने को बोले। जब मैंने गुटखा दे कर पैसे की मांग की तो शराब के नशे में वेलोग मुझे गाली देने लगे और ताबड़तोड़ गोली मार दिये।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed