फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: lover murdered teacher in katihar, performed funeral by pretending his wife away from bihar police

Bihar News : सिरफिरे प्रेमी ने दी कानून को चुनौती, शिक्षिका की हत्या की फिर पत्नी बताकर किया श्राद्धकर्म

Thu, 23 May 2024 03:19 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, कटिहार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, कटिहार Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 23 May 2024 03:19 PM IST
सार

Bihar : बिहार में एक सनकी प्रेमी ने शिक्षिका की हत्या कर उसे आग के हवाले कर दिया। इस बीच आरोपी ने शिक्षिका का कर्मकांड का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद भी आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

विज्ञापन
Bihar News: lover murdered teacher in katihar, performed funeral by pretending his wife away from bihar police
पागल प्रेमी की दो तस्वीरें, अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

कटिहार में सिरफिरे प्रेमी ने जघन्य हत्या की और अब पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती दे रहा है। पहले पीड़िता की चाकू से गोदकर कत्ल कर दी और फिर शव को जलाने का भी  प्रयास किया। इस बड़ी घटना को अंजाम देने के बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी की तैयारी करने लगी लेकिन इसी बीच एक ऐसी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिससे पुलिस की भद पिट गई। दरअसल आरोपी ने मृतका को अपनी पत्नी बताकर उसका श्राद्धकर्म किया बल्कि पूरे कर्मकांड का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद अब लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।

विज्ञापन


लोगों ने पुलिस प्रशासन के कार्यशैली पर उठाया सवाल 
मामला प्राणपुर थाना क्षेत्र के पकड़िया लक्ष्मीपुर गांव की है, जहां उसके प्रेमी हलचल कुमार ने महिला शिक्षिका यशोदा देवी की दो दिन पहले चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने इस घटना को अंजाम देने के बाद पीड़िता के शव पर पेट्रोल छींटकर उसे आग के हवाले कर दिया। आरोपी हलचल कुमार मृतका के गांव में ही रहने वाला है, जिसकी गिरफ्तारी के लिये पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना में तब और सनसनी बढ़ गयी जब एक ओर पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी का दावा कर रही थी, इसी बीच घटना के दो दिन के अंदर आरोपी ने मृतका को अपनी पत्नी बताकर उसका श्राद्धकर्म कर दिया और पूरी कर्मकांड का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस अभी भी आरोपी की गिरफ्तारी का दावा कर रही है 
इस संबंध में कटिहार सदर एसडीपीओ अभिजीत कुमार सिंह का दावा  है कि पुलिस पूरे मामले की जाँच कर तकनीकी साक्ष्य जुटा रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा  वीडियो पुलिस के संज्ञान में हैं और पुलिस विधि सम्मत कार्रवाई कर रही हैं। लेकिन आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed