फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Love affair during marriage function videography with groom sister in muzaffarpur bihar news hindi

Bihar News : शादी में वीडियोग्राफी के लिए आए शख्स ने दूल्हे की बहन पर कैमरे का फोकस रखा, फिर कर दिया बड़ा कांड

Tue, 12 Mar 2024 02:37 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 12 Mar 2024 02:37 PM IST
सार

Bihar : अगर आपके घर में शादी या कोई समारोह है तो सावधान हो जाईये। क्यों कि पटना से सटे एक शहर में एक अजीब घटना हुई, जिसके बाद लोगों को ऐसा सोचने पर मजबूर कर दिया। घर में बारात आई और शादी के अगले रोज दुल्हन की बहन गायब हो गई। फिर जो हुआ यह मत पूछिये।

विज्ञापन
Bihar News: Love affair during marriage function videography with groom sister in muzaffarpur bihar news hindi
प्यार

विस्तार

मुजफ्फरपुर में दूल्हे की बहन कैमरामैन के साथ फरार हो गई है। मामला तब खुला जब शादी के अगले दिन लड़की के नही मिलने पर परिवार के लोग खोजबीन शुरू किए। काफी खोजबीन के बाद रिश्तेदारों से भी बातचीत की गई। लेकिन उस गायब लड़की का कोई पता नहीं चल पाया। बाद में दामाद से परिजन को जानकारी मिली कि उनके गांव का एक लड़का जो शादी में वीडियोग्राफी का काम करता था और इस शादी में भी काम किया था, वह भी अपने गांव से गायब है।

विज्ञापन


शादी के अगले दिन दुल्हन की बहन गायब
पूरा मामला अहियापुर थाना क्षेत्र के चंदवाराघाट दामोदरपुर इलाके की है, जहां शादी में वीडियोग्राफी करने आये दूल्हे की बहन को लेकर फरार हो गया। दूल्हे की शादी 4 मार्च को हुई थी और विदाई  के दिन दूल्हे की बहन घर में नही दिखी, जिसके बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन लड़की की कोई भी जानकारी नहीं मिली। फिर परिजन लड़की के पिता ने अहियापुर थाने में मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन


क्या लिखा है आवेदन में
थाना में दिए गये आवेदन में कहा है कि 3 मार्च को उनकी पुत्री घर से बाजार के लिए निकली थी और इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद पर भी उसके संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली। तब बाद में उनके दामाद ने फोन कर बताया कि उसी के गांव का एक लड़का जो शादी में वीडियोग्राफी करने आया था वह भी गांव से गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी के परिजन इस बात से कर रहे इंकार
लड़की के पिता का कहना है कि आरोपी युवक के परिजन इस मामले से इंकार कर रहे हैं, जबकि गांव के लोग भी बता रहे हैं कि कैमरामैन उसी दिन से गायब है। गांव के कुछ लोगों का कहना है कि आरोपी कैमरामैन उस लड़की को लेकर यहां आया था और बाद में यहां से चला गया। गायब लड़की के पिता ने बेटी को बहलाकर गायब करने के मामले में युवक के खिलाफ कार्रवाई करने और पुत्री की बरामदगी करने की गुहार लगायी है।


जांच में जुटी पुलिस

मामले की जानकारी के बाद अहियापुर थाना की पुलिस जांच में जुट गई है।घटना के संबंध में थानाध्यक्ष रोहन कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। एक लड़की की गुमशुदगी से संबंधित एक आवेदन प्राप्त हुआ है। मामला दर्ज कर लिया गया है, आगे की जांच की जा रही है।

 
 
 
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed