फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: LJP chief Chirag Paswan said – CM Nitish Kumar doing politics of pressure, opposition unity, RJD

Bihar: लोजपा प्रमुख चिराग पासवान बोले- दबाव की राजनीति करते सीएम नीतीश कुमार, जनता इनपर विश्वास नहीं करती

Wed, 27 Sep 2023 05:56 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 27 Sep 2023 05:56 PM IST
सार

चिराग पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री के व्यक्तित्व पर इतना अविश्वास है कि गठबंधन के नेता और प्रदेश की जनता इनपर विश्वास नहीं करते हैं। यह बार-बार दबाव की राजनीति का इस्तेमाल करते हैं। एनडीए में आने की चर्चा भी इनकी दबाव का कारण ही है।

विज्ञापन
Bihar News: LJP chief Chirag Paswan said – CM Nitish Kumar doing politics of pressure, opposition unity, RJD
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और लोजपा के जमुई सांसद चिराग पासवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और जमुई के सांसद ने फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार दबाव की राजनीति करते हैं। वह दबाव डालकर ज्यादा से ज्यादा लाभ लेना इनकी पुरानी रणनीति का हिस्सा है। विपक्षी दलों के गठबंधन में बड़े-बड़े सपने लेकर सीएम नीतीश कुमार गए थे। संयोजक बनेंगे, गठबंधन के नेता बनेंगे, प्रधानमंत्री पद का चेहरा बनेंगे। हकीकत यह है कि इन्हें किसी ने पूछा तक नहीं। यह केवल इनकी व्यक्ति की वजह से है। मुख्यमंत्री के व्यक्तित्व पर इतना अविश्वास है कि गठबंधन के नेता और प्रदेश की जनता इनपर विश्वास नहीं करते हैं। यह बार-बार दबाव की राजनीति का इस्तेमाल करते हैं। एनडीए में आने की चर्चा भी इनकी दबाव का कारण ही है। 

विज्ञापन


हर वो नेता जो जनता के बीच जाते हैं, वह जदयू छोड़ देंगे
पूर्व एमएलसी रणबीर नंदन द्वारा जदयू की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के सवाल पर चिराग पासवान ने कहा कि यह तो शुरुआत है। आने वाले दिनों में यह संख्या बढ़ने वाली है। एक बड़ा असंतोष जदयू में है। ये वो लोग हैं तो जनता के बीच जाते हैं। इन्हें जनता का सुनना पड़ता है। सीएम नीतीश कुमार को तो जनता के बीच जाना नहीं है। वह तो बैक डोर से एमएलसी बनकर मुख्यमंत्री बनते हैं। ऐसे हर वो नेता जो जनता के बीच जाते हैं, वह जदयू छोड़ देंगे।
विज्ञापन


प्रो. रणवीर नंदन बोले- जब प्रतिष्ठा पर चोट लगे तो कैसे संभव है कि टिका जाए
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी और पार्टी के अगड़े चेहरों में से एक पूर्व विधान पार्षद प्रो. रणवीर नंदन ने इस्तीफा दे दिया था। पार्टी के अगड़ा चेहरे प्रो. रणवीर नंदन ने 'अमर उजाला' को बताया- "पहले से ऐसा कुछ नहीं था, हालांकि परिस्थितियां जरूर विपरीत थीं। विधान पार्षद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बनाया था। वह सम्मान था। टिकट नहीं मिलने के कारण पार्टी छोड़ने का सवाल नहीं उठा, क्योंकि सीएम के प्रति आस्था में कोई कमी नहीं आयी। लेकिन, जब प्रतिष्ठा पर चोट लगे तो कैसे संभव है कि टिका जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed