फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Liquor party was going on in JDU leader hotel in Darbhanga, police arrested six youths. Liquor ban

Bihar News: जदयू नेता के होटल में चल रही थी शराब पार्टी, अचानक पहुंची पुलिस ने छह युवकों को रंगे हाथ पकड़ा

Sun, 11 Aug 2024 04:50 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 11 Aug 2024 04:50 PM IST
सार

पुलिस ने कहा कि होटल के कमरे से शराब की बोतल भी बरामद किया गया है। नशे की हालत में गिरफ्तार सभी छह युवकों का मेडिकल जांच कराया जा रहा है।

विज्ञापन
Bihar News: Liquor party was going on in JDU leader hotel in Darbhanga, police arrested six youths. Liquor ban
पुलिस छह युवकों को गिरफ्तार कर लिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र नाका नम्बर छह स्थित जदयू नेता के होटल में शराब पार्टी करते लहेरियासराय थाना की पुलिस ने छह युवकों को शराब के बोतल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल के कमरा नम्बर 106 सील कर दिया है। होटल से पुलिस ने रंगे हाथों शराब पीते रोहित, दीपक, राहुल, सन्नी, बिरेंद्र एवं कुमार रवि को गिरफ्तार है। पुलिस अब होटल प्रबंधक की भूमिका की भी जांच कर रही है। 
विज्ञापन

 

छह युवकों को शराब पीते हुए गिरफ्तार किया

बताया जाता है कि लहेरियासराय थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त एसजी पैलेस होटल में कुछ युवक शराब की पार्टी कर रहे है। पुलिस ने इसकी तहकीकात करते हुए होटल में छापा मारा तो होटल के पहले तल्ले के कमरा नम्बर 106 में पुलिस ने छह युवकों को शराब पीते हुए गिरफ्तार किया है। जबकि होटल के कमरे से शराब की बोतल भी बरामद किया गया है। नशे की हालत में गिरफ्तार सभी छह युवकों का मेडिकल जांच कराया जा रहा है। जबकि पुलिस गिरफ्तार किए सभी युवकों से पूछताछ करने में लगी हुई है। 

विज्ञापन

 

शराब की डिलिवरी करने वाले की भी तलाश की जा रही

इस सम्बंध में लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया ने की गुप्त सूचना के आधार पर होटल में छापेमारी को गई जिसमें शराब पार्टी करते छह युवकों को गिरफ्तार किया गया है। होटल के प्रबन्धक की भूमिका की जांच की जा रही है। वहीं इस होटल में शराब की डिलिवरी करने वाले की भी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed