Bihar News : खोजी कुत्ते सूंघते-सूंघते ठिठक कर भौंकने लगे एक जगह, खोदी गई जमीन तो निकला शराब का जखीरा
मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना की पुलिस और डॉग स्क्वाड की टीम ने अवैध देशी शराब के निर्माण के ठिकानों और देसी-विदेशी शराब बेचने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। मनियारी थाना क्षेत्र के कई जगहों पर छापेमारी करते हुए हजारों लीटर अर्ध-निर्मित देसी चूल्हाई शराब को विनष्ट किया गया।
विस्तार
पूर्ण शराब बंदी वाले बिहार में अब विदेशी शराब के बाद देशी शराब धंधेबाजों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस अब खोजी कुत्तों की मदद ले रही है। मामला जिले के मनियारी थाना क्षेत्र का है, जहां खोजी कुत्तों ने पूरे गांवों में ढूंढकर हजारों लीटर देशी शराब को खोज निकाला, जिसे पुलिस ने मौके पर विनष्ट कर दिया। दरअसल, बिहार विधानसभा के चुनाव नजदीक आने पर शराब पीने-पिलाने वाले धंधेबाज सक्रिय हो गए हैं, जिसको लेकर पुलिस विभाग और उत्पाद विभाग अलर्ट मोड पर कार्रवाई में जुटे हुए हैं।
अब खोजी कुत्तों ने इसे ढूंढ निकाला है
यह बता दें कि लगातार देशी शराब के खरीद-बिक्री और निर्माण की जानकारी मिलने के बाद अब पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद से देशी शराब को खोजकर कार्रवाई की है। पुलिस जहां जांच-पड़ताल के बाद लौट रही थी, वहीं अब खोजी कुत्तों ने इसे ढूंढ निकाला है। इस मौके पर उपस्थित मनियारी थाना के एसएचओ देवव्रत कुमार, मनियारी पुलिस के एसआई जयशंकर राय, मुजफ्फरपुर डॉग स्क्वाड की टीम सहित मनियारी थाना पुलिस के पंकज कुमार और मौके पर अन्य पुलिस बल शामिल थे।
सहरसा में अलग-अलग हादसे में महिला समेत तीन की मौत, विरोध ने लोगों ने सड़क पर किया जमकर बवाल
डॉग स्क्वायड की मदद से शराब को खोजा गया
मामले में मनियारी थाना के सब इंस्पेक्टर जयशंकर राय ने कहा कि अवैध शराब, खासकर देसी चुलाई शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया। इसके बाद डॉग स्क्वायड की मदद ली। डॉग स्क्वायड ने तलाश शुरू कर दी। कुछ देर खोजबीन के बाद एक जगह खड़े होकर भौंकने लगे। इसके बाद शराब को खोज निकाला गया। इसे गांव के झाड़ियों, बागानों, मिट्टी के नीचे और अन्य जगहों पर छिपाया गया था, जिसे बरामद कर विनष्ट किया गया है। पुलिस विभाग के निर्देश पर कार्रवाई की गई है और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। इस अभियान के तहत करीब एक हजार लीटर देशी शराब को जब्त किया गया है और इसे विनष्ट किया गया है। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.