फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Last day of nomination for first phase lok sabha election 2024, arun kumar left chirag paswan ljp

Bihar News : चिराग पासवान की पार्टी को लगा बड़ा झटका, अगड़ी जाति के दिग्गज ने चुनाव के पहले क्यों छोड़ा साथ

Thu, 28 Mar 2024 03:05 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 28 Mar 2024 03:05 PM IST
सार

Lok Sabha : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता और एनडीए के पूर्व सांसद अरुण कुमार ने चिराग पासवान पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए दल छोड़ने का एलान किया। वह अगड़ी जाति भूमिहार वर्ग के कद्दावर नेता हैं।

विज्ञापन
Bihar News : Last day of nomination for first phase lok sabha election 2024, arun kumar left chirag paswan ljp
पूर्व सांसद अरुण कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

एनडीए के पूर्व सांसद अरुण कुमार ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से अलग हो गये हैं। उन्होंने पार्टी छोड़ दी है। अरुण कुमार ने चिराग पासवान पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। वह अगड़ी जाति भूमिहार वर्ग के कद्दावर नेता हैं।

विज्ञापन


पार्टी छोड़ने की बताई वजह 
अरुण कुमार ने कहा कि मैं दो दिनों से पटना में हूं और बहुत जल्द अपने कार्यकर्ताओं से मिलकर इस पर निर्णय लूंगा। अरुण कुमार ने कहा कि मैं अब लोक जनशक्ति पार्टी में नहीं हूं। यह बिल्कुल स्पष्ट है और यह बिहार की जनता जानती है कि मेरे साथ क्या हुआ।अरुण कुमार के पार्टी छोड़ने के कारण पूछने पर उन्होंने बताया कि मैंने किन परिस्थितियों में उनका साथ दिया। किन परिस्थितियों में हमने उनके कहने पर अपनी पार्टी को मर्ज करा दिया।
विज्ञापन


ऐसे मिला धोखा
अरुण कुमार ने कहा कि मेरे दोस्त और मुझे जानने वाले लगातार यह कहते रहे कि एक न एक दिन उन्हें चिराग से धोखा ही मिलेगा लेकिन मैंने किसी की बात नहीं मानी। उनके चाचा पशुपति पारस ने उन्हें धोखा दिया उस समय भी मैं उनके साथ खड़ा रहा लेकिन अंततः चिराग ने वही किया जिस बात से लोग मुझे आगाह कर रहे थे। अरुण कुमार ने कहा कि चिराग ने मुझे आश्वस्त किया था कि वह मुझे नवादा या जहानाबाद से उम्मीदवार बनायेंगे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। इससे पहले यह भी कहते रहे कि मैं नीतीश कुमार के साथ नहीं जाऊंगा लेकिन अंतत क्या हुआ, वह अपनी बात से पलट गये। चिराग ने मुझे धोखा दिया है। अरुण कुमार ने कहा कि अपने 40 साल के राजनीतिक जीवन में मुझे इससे बड़ा धोखा नहीं मिला था जो चिराग ने मुझे अब दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमलोग हिमालय पर्वत पर माला जपने वाले साधु नहीं
अरुण कुमार ने कहा कि हमलोग हिमालय पर्वत पर माला जपने वाले साधु नहीं है। हमने तो जन सुविधाओं के लिए अपनी ताकत को बढ़ा करके जनता को ताकत देने के लिए 40 वर्षों से राजनीति कर रहे हैं। अरुण कुमार ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से इन्ही सब वजह से मैंने खुद को उनसे अलग कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed