फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Lalu yadav rjd party leader chandrashekhar bad remarks on hindu religion

Bihar News : लालू यादव की पार्टी के नेता ने अपने ही धर्म को बताया पाखंड; नीतीश सरकार में मंत्री थे चंद्रशेखर

Tue, 25 Feb 2025 02:35 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 25 Feb 2025 02:35 PM IST
सार

Madhepura News: मधेपुरा में पूर्व मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने कहा कि जानवरों का सम्मान होना चाहिए, क्योंकि वे भी जीव हैं, लेकिन जो धर्म इंसान को अछूत और जानवरों को भगवान बनाता है, वह अधर्मी और पाखंडी है।

विज्ञापन
Bihar News : Lalu yadav rjd party leader chandrashekhar bad remarks on hindu religion
प्रो. चंद्रशेखर ने राजद नेताओं के साथ प्रेस वार्ता की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के पूर्व शिक्षा मंत्री और मधेपुरा के विधायक प्रो. चंद्रशेखर ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने धार्मिक मान्यताओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि कौन सा धर्म या विचारधारा इंसान को अछूत बनाती है? लेकिन, जानवरों को भगवान का दर्जा देती है। मधेपुरा में एक प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा, "इंसान अछूत होता है, लेकिन कुत्ता भैरव भगवान होता है। नाग देवता होता है, जिसके डंसने से इंसान मर जाता है। उल्लू लक्ष्मी माता की सवारी बनता है, लेकिन इंसान अछूत रहता है।" उन्होंने कहा कि जानवरों का सम्मान होना चाहिए, क्योंकि वे भी जीव हैं, लेकिन जो धर्म इंसान को अछूत और जानवरों को भगवान बनाता है, वह अधर्मी और पाखंडी है।

विज्ञापन


भेदभाव के खिलाफ जनजागृति जरूरी
प्रो. चंद्रशेखर ने इस भेदभाव के खिलाफ जनजागृति की जरूरत बताई और कहा कि समाजवादियों का लक्ष्य समानता स्थापित करना है। उनकी पार्टी इस सामाजिक कुरीति के खिलाफ अभियान जारी रखेगी। गौरतलब है कि इससे पहले भी प्रो. चंद्रशेखर रामचरितमानस पर टिप्पणी कर विवादों में घिर चुके हैं। उन्होंने रामचरितमानस, मनुस्मृति और गोलवलकर की किताब को समाज में विभाजन और नफरत फैलाने वाला बताया था। उन्होंने रामचरितमानस की कुछ चौपाइयों का हवाला देते हुए इसे समाज तोड़ने वाला ग्रंथ भी कहा था। इसके बाद खूब विवाद हुआ था। भाजपा नेताओं ने उनपर जमकर हमला बोला था और माफी मांगने तक कह दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed