फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Lalu Prasad Yadav reached Rajgir for zoo safari, also paid tribute to Lord Buddha, Nalanda News

Bihar: मंदिरों में पूजा के बाद अब जू सफरी का आनंद लेने राजगीर पहुंचे लालू प्रसाद, भगवान बुद्ध को भी किया नमन

Sun, 24 Sep 2023 02:41 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 24 Sep 2023 02:41 PM IST
सार

Lalu Yadav : जू सफारी के अंदर राजद सुप्रीमो ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। काफी दिन बाद राजद सुप्रीमो व्हील चेयर पर नजर आए।

विज्ञापन
Bihar News: Lalu Prasad Yadav reached Rajgir for zoo safari, also paid tribute to Lord Buddha, Nalanda News
जू सफारी के लिए राजगीर पहुंचे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कई मंदिरों में पूजा अर्चना के बाद अब राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सीएम नीतीश कुमार का सबसे पसंदीदा जगह राजगीग पहुंचे। राजद सुप्रीमो सबसे पहले जू सफारी पहुंचे। जू सफारी के निदेशक हेमंत पाटिल ने बुके देकर लालू प्रसाद का स्वागत किया। इसके बाद जू सफारी के अंदर राजद सुप्रीमो ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। काफी दिन बाद राजद सुप्रीमो व्हील चेयर पर नजर आए। इस पर बैठकर ही आर्ट गैलरी का भ्रमण किया। फिलहाल वह प्रदूषण मुक्त वाहन से जू सफारी का आनंद ले रहे हैं। निदेशक ने इसके बाद राजद सुप्रीमो को आर्ट गैलरी में जीवन चक्र के रूप में स्थापित मूर्तियों के बारे में जानकारी दी। 

विज्ञापन


सुंदरी ने रोकी लालू प्रसाद की गाड़ी
लालू प्रसाद यादव प्रदूषण मुक्त वाहन पर सवार होकर जू सफारी के अंदर हिरण सफारी और भालू सफारी का भ्रमण किया। जहां सुंदरी नामक भालू ने लालू प्रसाद की गाड़ी रोक दी। इसके बाद थोड़ी देर रूक कर लालू प्रसाद यादव ने सुंदरी का दीदार किया, इसके बाद बाड़े के अंदर बंद भोला नामक भालू से मिलने सुंदरी चली गई। हालांकि, पूरा सफारी भ्रमण किए बिना ही लालू यादव वापस फॉरेस्ट विभाग के सर्किट हाउस पहुंच गए। यहां उन्होंने अल्पहार लिया। इसके बाद विभाग के अधिकारियों से बातचीत की। 
विज्ञापन

 

Bihar News: Lalu Prasad Yadav reached Rajgir for zoo safari, also paid tribute to Lord Buddha, Nalanda News
जू सफारी के दौरान भालू ने रोकी राजद सुप्रीमो की गाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

कार्यकर्ता पहुंचे सर्किट हाउस
लालू यादव के राजगीर पहुंचने की सूचना जैसे ही राजद के कार्यकर्ताओं को मिली इसके बाद अपने नेता से मुलाकात को लेकर राजद कार्यकर्ता वन विभाग के सर्किट हाउस पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का स्वागत किया और उनका अभिवादन किया। 

लालू बोले- राजगीर आकर काफी अच्छा लगा
वहीं लालू प्रसाद यादव से जब राजगीर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि राजगीर आकर काफी अच्छा लगा, काफी बेहतर ढंग से जू सफारी को बनाया गया है। वहीं लोकसभा में अमर्यादित भाषा के सवाल पर लालू प्रसाद यादव ने कहा कि यह बहुत गंदी बात है। वन विभाग के सर्किट हाउस में थोड़ी देर रुकने के बाद वापस पटना के लिए लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed