फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : laloo prasad yadav targeted nityanad ray and narendra modi. rjd satta nitish kumar

Bihar News : लालू यादव बोले- नित्यानंद एप्रोच करते थे, पूछा- राबड़ी को नहीं बनाते तो इनकी पत्नी को बनाते सीएम?

Tue, 14 Nov 2023 07:17 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 14 Nov 2023 07:17 PM IST
सार

Lalu Yadav : राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव अपने अंदाज के लिए जाने जाते हैं। मंगलवार को भाजपा ने यादवों को अपने साथ अभियान चलाकर जोड़ा तो इस मुहिम के सर्वेसर्वा नित्यानंद राय को लालू ने अपने अंदाज में निशाने पर लिया।

विज्ञापन
Bihar News : laloo prasad yadav targeted nityanad ray and narendra modi. rjd satta nitish kumar
राजद सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय पर जुबानी हमला किया है। लालू प्रसाद ने कहा कि हाजीपुर में जो केंद्रीय राज्य मंत्री हैं, वह हमारी पार्टी में शामिल होने के लिए अप्रोच करते थे। भाजपा ने उन्हें यादवों का मुख्यमंत्री बनाने की बात की थी। वह कहते थे कि लालू प्रसाद यादव ने राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बना दिया। इस बात पर भड़कते हुए लालू प्रसाद ने कहा कि राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री नहीं बनाते तो क्या तुम्हारी बीवी को मुख्यमंत्री बनाते?

विज्ञापन


नित्यानंद राय और रामकृपाल यादव पर लगाये गंभीर आरोप 
लालू प्रसाद यादव ने कहा कि नित्यानंद राय पहले बस स्टेशन का ठेकेदारी करते थे और रामकृपाल यादव बस स्टैंड में टेंपो चलवाता था, होटल कब्ज़ा करके रहता था। हमलोगों को जब उसके (रामकृपाल यादव) करतूतों के बारे में पता चला तो उसे अलग कर दिया। वहीं केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के संबंध में लालू प्रसाद यादव ने कहा कि वह हमारी पार्टी में शामिल होने के लिए अप्रोच करते थे। लालू प्रसाद यादव नेनित्यानंद राय पर हाजीपुर पशु मेला से गाय और बैल ले जाकर दूसरे स्थान पर कटवाने का भी आरोप लगाया। लालू प्रसाद यादव ने यह भी कहा कि मैं अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (वन एवं पर्यावरण मंत्री) को नित्यानंद राय के खिलाफ चुनाव लड़वा दूं तो उनकी जमानत जप्त हो जाएगी। लालू प्रसाद यादव मंगलवार को गोवर्धन पूजा के मौके पर इस्कॉन मंदिर पहुंचे थे जहां श्री कृष्ण चेतना समिति की तरफ से आयोजित कार्यक्रम के दौरान यह बातें कही।
विज्ञापन


राबड़ी देवी मुख्यमंत्री नहीं होती तो...
राबड़ी देवी के मुख्यमंत्री होने पर भी लालू प्रसाद जमकर बोले। उन्होंने इस बात को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं अपनी पत्नी राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री नहीं बनाता तो क्या उसकी (केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय) पत्नी को बना देते? उन्होंने कहा कि राबड़ी देवी अगर मुख्यमंत्री नहीं होती तो आज  नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की सरकार नहीं होती।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed