फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Lakhisarai shooting accused Ashish Chaudhary surrenders in court, had killed three people, shot 6

Bihar News : लखीसराय गोलीकांड के आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, परिवार को छह लोगों को मारी थी गोली

Tue, 19 Dec 2023 04:16 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 19 Dec 2023 04:16 PM IST
सार

वारदात को अंजाम देने के एक माह बाद वह पुलिस से बचते हुए न्यायलय पहुंचा और यहां उसने आत्म समर्पण कर दिया। उसके सरेंडर की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Bihar News: Lakhisarai shooting accused Ashish Chaudhary surrenders in court, had killed three people, shot 6
हत्यारोपीलखीसराय में छठ महापर्व पर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर लौट रहे पूरे परिवार को सनकी आशिक ने गोलियों से भून डाला। इनमें दो भाई और एक बहन की मौत हो गई। वहीं दो बहू और ससुर की हालत गंभीर है। तीनों को पटना रेफर कर दिया गया है। घटना कबैया थाना क्षेत्र के पंजाबी मोहल्ला की है। आशीष चौधरी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीसराय गोलीकांड के आरोपी आशीष चौधरी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। वारदात को अंजाम देने के एक माह बाद वह पुलिस से बचते हुए न्यायलय पहुंचा और यहां उसने आत्म समर्पण कर दिया। उसके सरेंडर की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। एक परिवार के छह लोगों को गोली मारने वाले शख्स को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ गई। अब लखीसराय पुलिस इसे रिमांड पर लेने की कोशिश करेगी। पुलिस सूत्र बता रहे हैं कि लखीसराय पुलिस ने आशीष चौधरी उर्फ छोटू की रिमांड की अपील कोर्ट से की है। 

विज्ञापन


भाजपा ने विधानसभा में इस मुद्दे को उठाया था
बता दें कि कबैया थाना क्षेत्र के पंजाबी मोहल्ला में छठ महापर्व यानी 20 नवंबर को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर लौट रहे पूरे परिवार को आशीष चौधरी ने गोलियों से भून डाला। इनमें दो भाई और एक बहन (आशीष चौधरी की कथित पत्नी) की मौत हो गई। वहीं दो बहू और ससुर की हालत गंभीर है। तीनों को पटना रेफर कर दिया गया था। इसके बाद मामला तूल पकड़ा। लगातार हत्यारे की गिरफ्तारी के लखीसराय में प्रदर्शन हो रहे थे। भाजपा ने तो विधानसभा में भी इस मुद्दे को उठाया था। नेता प्रतिपक्ष हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इधर, सूत्रों का कहना है कि पुलिस दबिश के कारण आशीष चौधरी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। 
विज्ञापन

'प्रेमिका से पत्नी बनी, फिर पता चला मैं तो दूसरा था, तीसरा भी कोई है'

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News: Lakhisarai shooting accused Ashish Chaudhary surrenders in court, had killed three people, shot 6
आरोपी प्रेमी आशीष के साथ दुर्गा - फोटो : अमर उजाला

ट्रिपल मर्डर केस में ऐसी कहानी सामने आयी थी
पुलिस को आशीष चौधरी की एक डायरी हाथ लगी थी। इसमें उसने जो लिखा था, वह चौंकाने वाला था। उसने डायरी में लिखा था कि दुर्गा उसकी प्रेमिका बनी। फिर पत्नी। फिर पता चला कि मुझसे पहले भी चक्कर था उसका। और अब नया भी कोई है। पहले तो उसके परिवार से गुस्सा था, फिर यह भी कष्ट हुआ। परिवार वालों उसके और मेरे रिश्ते का लगातार विरोध कर रहे थे। इसके बाद मैं धर्मस्थल घूमकर भी दिमाग नहीं ठंडाया तो यह फैसला लिया। आशीष चौधरी ने पहले अपनी कथित पत्नी दुर्गा झा को गोली मारी। उसके बाद दुर्गा के दो भाइयों चंदन कुमार (42) और राजनंदन कुमार (40) को गोली मारकर हत्या कर दी।। इतना ही नहीं उसने दुर्गा झा के पिता शशि भूषण झा, उसकी भाभी प्रीति कुमारी, लवली झा को भी गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
बाइक से 12 ज्योर्तिलिंग घूम आया, पिता को दो तीर्थ कराया...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed