फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Kidnapping of Gaya youth, honey trap through social media, Patna police traced through IP address

Bihar : वीरान में गर्लफ्रेंड के क्वालिटी टाइम ऑफर पर फिदा होकर खतरे में डाली जिंदगी; 50 लाख मांगी फिरौती

Thu, 06 Jul 2023 08:49 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 06 Jul 2023 08:49 AM IST
सार

Gaya News : अपराधियों ने ऋषभ को छोड़ने के लिए 50 लाख की फिरौती मांगी। युवक को गया से पटना लाया गया। उसे गर्दनीबाग इलाके के एक फ्लैट में रखा गया। गया पुलिस ने पटना पुलिस और STF की मदद से बरामद कर लिया। 

विज्ञापन
Bihar News: Kidnapping of Gaya youth, honey trap through social media, Patna police traced through IP address
पुलिस ने ऋषभ को पटना के एक फ्लैट से बरामद कर लिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में हनी ट्रैप के जरिए एक युवक को अगवा किया गया। अपराधियों ने उसे छोड़ने के लिए 50 लाख की फिरौती मांगी। युवक को गया से पटना लाया गया। उसे गर्दनीबाग इलाके के एक फ्लैट में रखा गया। गया पुलिस ने पटना पुलिस और STF की मदद से बरामद कर लिया। साथ ही मास्टरमाइंड प्रीतम कुमार और लड़की समेत 4 लोगों को पकड़ लिया। पुलिसिया पूछताछ में जो चीजें सामने आई वह चौंकाने वाले थे। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि कहानी की शुरुआत इंस्टाग्राम से होती है। गया के बेलागंज निवासी ऋषभ कुमार (20) को इंस्टाग्राम पर प्रिया नाम की लड़की से दोस्ती हुई। दोनों में बातचीत बढ़ने लगी। इस दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए। ऋषभ लड़की के बुलाने पर उससे मिलने पटना भी आ गया। कुछ दिन बाद लड़की फिर से उसे पटना बुलाने लगी। इस बार वह कुछ कारण से नहीं आया पाया। इसके बाद लड़की फिर से पटना आने की जिद करने लगी। 30 जून को ऋषभ उससे मिलने पटना आया। लड़की ने उसे सुनसान जगह पर मिलने बुलाया। ऋषभ उससे मिलने गया तो उसका अपहरण कर लिया गया। पुलिस के अनुसार,  ऋषभ ने बताया कि उसे एक फ्लैट पर हाथ-पैर बांधकर रखा गया था। वह भागने की कोशिश न करे इसके लिए अपराधी उसे इंजेक्शन देकर बेहोश कर देते थे। 
विज्ञापन


इंजेक्शन देकर बेहोश कर दिया
ऋषभ ने बताया कि 30 जून को लड़की से मिलने अपने तीन दोस्तों के साथ संपतचक गया था। इसके बाद लड़की ने उससे कहा कि वह उसके साथ अकेले में क्वालिटी टाइम स्पेंड करना चाहती है। इसलिए अपने दोस्तों को यहां से जाने कहो। इसके बाद लड़की उसे सुनसान जगह पर लेकर गई। यहां पर तीन नकाबपोश मौजूद थे। जब तक मैं कुछ समझ पाता तीनों ने मुझे पकड़ लिया और इंजेक्शन देकर बेहोश कर दिया। इसके बाद जब मेरी आंख खुली तो मेरे हाथ-पैर बंधे हुए थे। पता चला कि मुझे अगवा कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बरामदगी के लिए स्पेशल टीम का गठन
पुलिस के अनुसार, ऋषभ के पिता ने बेलागंज थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। इसके बाद उसे खोजने के लिए स्पेशल टीम का गठन किया गया। छानबीन के दौरान हमलोग उसे लास्ट लोकशन पर पहुंचे लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद ऋषभ के सोशल मीडिया अकाउंट को खंगाला तो पता कि वह इंस्टाग्राम पर किसी लड़की से चैट करना था। शक होने पर लड़की के इंस्टाग्राम को खंगाला। इसके बाद IP एड्रेस के जरिए हमलोग गर्दनीबाग पहुंचे और ऋषभ को बरामद किया। 


जिम ट्रेनर निकला मास्टरमाइंड
पुलिस ने बताया कि इस घटना के पीछे का मास्टमाइंड एक जिम ट्रेनर है। उसकी पहचान पंडारक थाना इलाके के रहने वाले प्रीतम कुमार के रूप में हुई है। वह गर्दनीबाग के एक जिम में ट्रेनिंग देता है। इसने अपने दो दोस्त शुभम और रोशन के जरिए एक युवती से दोस्ती की। इसके वह इस लड़की के जरिए लड़कों को फंसाता था। पूछताछ के दौरान प्रीतम ने खुलासा किया कि उसने हनी ट्रैप के जरिए और भी लोगों को फंसाने की कोशिश की थी। लेकिन, वह सफल नहीं हो पाया था। इधर, पुलिस ने लड़की को बालिका सुधार गृह भेज दिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed