फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Jyoti Malhotra youtuber sonpur mela bihar police connection vaishali bhagalpur bihar

Jyoti Malhotra: बिहार के एक नहीं दो शहरों पर यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का 'खतरा', भागलपुर के बाद सोनपुर का नाम

Thu, 22 May 2025 03:12 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 22 May 2025 03:12 PM IST
सार

Bihar : ज्योति मल्होत्रा का खतरा बिहार के एक नहीं, बल्कि दो शहरों को है।  वह 2023 से लगातार बिहार आ रही है, इसलिए दोनों शहरों के मुख्य स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस अब उन लोगों की भी तलाश कर रही है, जिनसे ज्योति ने मुलाकात की थी।

विज्ञापन
Bihar News : Jyoti Malhotra youtuber sonpur mela bihar police connection vaishali bhagalpur bihar
ज्योति मल्होत्रा - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़ी महिला ब्लॉगर और यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का कनेक्शन बिहार के सारण जिले से भी है। पुलिस इस संबंध में लगातार जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है कि ज्योति मल्होत्रा ने पिछले साल सोनपुर मेले में घूमने आई थी। हरियाणा के हिसार की रहने वाली ज्योति 18 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा स्नान के बाद सोनपुर पहुंची थी।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़िए -BPSC Teacher: शिक्षा विभाग ने बीपीएससी टीचर पर हाईकोर्ट के आदेश की अवमानना की; तारीख बीती, नहीं हुई नियुक्ति
विज्ञापन


सोनपुर पुलिस का कहना है कि ज्योति मल्होत्रा सोनपुर के मेले में बाबा हरिहरनाथ मंदिर, काली घाट, मीणा बाजार और कश्मीरी मार्केट का भ्रमण किया। घूमने के दौरान ज्योति ने घोड़ा बाजार, कुत्ता बाजार, बकरी और गाय बाजार का भी वीडियो बनाया था। शाम में नमामि गंगे घाट पर चाय पीते हुए वीडियो रिकॉर्ड किया। 20 नवंबर को उसने मेले के इतिहास और वर्तमान से जुड़ी जानकारियां अपने यूट्यूब और सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़िए -Bihar News : बिहार पुलिस सिपाहियों का तबादला टला, पटना हाईकोर्ट ने अमिताभ बच्चन की अपील पर लगाई रोक

पुलिस का यह भी कहना है कि सामान्यतः लग्जरी होटलों में ठहरने वाली ज्योति ने इस यात्रा के लिए दिल्ली से बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे में 17 घंटे का सफर किया। छपरा स्टेशन पर रुकने के बाद वह सोनपुर पहुंची। यहां पर्यटन विभाग के टेंट सिटी में एक दिन ठहरी थी।

एशिया के सबसे बड़े पशु मेले के रूप में प्रसिद्ध सोनपुर मेले में प्रतिदिन देश-विदेश से लाखों पर्यटक आते हैं। गृह विभाग पहले से ही सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन को सतर्क कर चुका है। आईएसआई को भारत की सैन्य गतिविधियों और संवेदनशील स्थानों की जानकारी देने के आरोप में गिरफ्तार ज्योति की सोनपुर यात्रा को सुरक्षा एजेंसियां गंभीरता से जांच रही हैं।

भागलपुर भी पहुंची थी जासूस ज्योति मल्होत्रा 
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि ज्योति ने सुल्तानगंज में रुककर स्थानीय गतिविधियों पर नजर रखी थी। अधिकारियों का मानना है कि वह सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के उद्देश्य से वहां आई थी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति भागलपुर भी गई थी। उसने सुल्तानगंज में रुककर स्थानीय गतिविधियों को भी देखा था। संभवतः उसने यहां की कई मुख्य जगहों की तस्वीर और वीडियो भी अपने कैमरे में कैद की थी। जांच में इस बात के खुलासे के बाद सुल्तानगंज के प्रसिद्ध अजगैबीनाथ धाम की सुरक्षा बढ़ा दी गई। पुलिस की जांच में ज्योति वर्ष 2023 में चार बार सुल्तानगंज आई थी। लगातार हो रहे खुलासों के बाद स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। फिलहाल सुल्तानगंज और वहां के प्रसिद्ध अजगैवीनाथ धाम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed