फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : jitanram manjhi virendra singh and ganesh paswan missing in gaya bihar put up Posters

Bihar News : सांसद, मेयर और भाजपा विधायक का लापता का लगा पोस्टर, चौक-चौराहों पर अब हो रही है चर्चा

Mon, 03 Mar 2025 11:19 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 03 Mar 2025 11:19 PM IST
सार

Bihar : सांसद, नगर निगम के मेयर और भाजपा विधायक शहर से लापता हो गये हैं। इस बात की जानकारी लोगों को तब हुई जब जगह-जगह पर उनके लापता होने के पोस्टर दिखने लगे। शहर में पहली बार किसी जनप्रतिनिधि के लापता होने के पोस्टर सार्वजनिक रूप से लगाए गए हैं।

विज्ञापन
Bihar News : jitanram manjhi virendra singh and  ganesh paswan missing in gaya bihar put up Posters
लापता होने के लगे पोस्टर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार में चुनावी साल शुरू होते ही गया जिले में पोस्टरबाजी शुरू हो गई है। गया जिले के सांसद, नगर निगम के मेयर और वजीरगंज विधानसभा के भाजपा विधायक के खिलाफ अनोखा राजनीति शुरू हो गया है। गया में पहली बार किसी जनप्रतिनिधि के लापता होने के पोस्टर सार्वजनिक रूप से लगाए गए हैं। सोमवार को प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने गया नगर निगम के वार्ड 48 में मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान, केंद्रीय मंत्री सह हम पार्टी के संरक्षक जीतनराम मांझी और वजीरगंज के भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह के लापता होने के पोस्टर चिपकाए हैं। पोस्टर में चंदन कुमार रघुवंशी के हवाले से लिखा गया है कि जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाला जाएगा।मानपुर-सरवहदा रोड के कलाली मोड़ से सूर्य पोखरा तक लगभग एक किलोमीटर नाली का निर्माण नहीं हुआ है। घरों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। वहां की सड़कें जर्जर हो गई है। स्थानीय लोगों का जीवन जीना मुश्किल हो गया है। स्थानीय पार्षद और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को इस समस्या की जानकारी दी थी। लेकिन इसके बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल
गया जिले के मानपुर मोहल्ले में जिले के सांसद जीतन राम मांझी, गया नगर निगम के मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान और वजीरगंज विधानसभा के भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह का लापता वाला पोस्टर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल पोस्टर का अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है। लेकिन बिहार में चुनावी साल में इस तरह के पोस्टर वार से चौक-चौराहे पर खुब चर्चा हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed