फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Jitan Ram Manjhi said - Pawan Singh should have been fired earlier, made big allegation on RJD

Bihar News : पूर्व सीएम मांझी बोले- पवन सिंह को पहले ही निकाल देना चाहिए था, राजद पर लगाया बड़ा आरोप

Wed, 22 May 2024 06:26 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 22 May 2024 06:26 PM IST
सार

 जीतन राम मांझी ने कहा कि मीसा भारती को राजनीति का क, ख भी नहीं पता है। राजनीति से कोई सरोकार नहीं रहा है। पीएम पर बयान देना यह शोभनीय नहीं है।

विज्ञापन
Bihar News: Jitan Ram Manjhi said - Pawan Singh should have been fired earlier, made big allegation on RJD
पूर्व सीएम जीतन राम मांझी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने बुधवार को छपरा गोली कांड पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जिस दिन मतदान हुआ उसके बाद यह घटना हुई है। लेकिन, घटना से पहले उसके पूर्व मतदान केंद्र पर राजद के प्रत्याशी और कार्यकर्ता गए थे। वहां तनाव फैला दिया और फिर तनाव की स्थिति में ही मतदान हुआ। इसकी जांच होनी चाहिए कि आखिर आग में घी डालने का काम कौन किया? सबसे पहले राजद के जो प्रत्याशी थे वह गई थी और तनावपूर्ण स्थिति बनाकर लौट आई थी। फिर इसी बीच चुनाव हुआ फिर कुछ और बातें हुई होगी जिसके बाद यह कार्रवाई हुई और गोली चली। किसने किसको मारा है? यह जांच का विषय है। चुनावी हिंसा उचित नहीं है। घटना की जांच और इसपर कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन


पवन सिंह को पहले ही निकाल देना चाहिए था
पवन सिंह को भाजपा से निष्कासित किए जाने पर कहा कि उनको तो पहले ही निकाल देना चाहिए था। इस समय उन्होंने नामांकन किया था और नामांकन वापस नहीं लिया। उसी समय निकाल देना चाहिए।लेकिन अब जो निकाला गया है उससे गलत संदेश जा रहा है। इससे जो उम्मीदवार है उनको मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। हम भी वहां जायेंगे। काराकाट के जनता से कहा कि पवन सिंह को न एनडीए से किसी प्रकार का कोई संबंध नहीं है। वहां से एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा है।
विज्ञापन


चुनाव लड़ने के लिए सिंगापुर से आई हैं
मीसा भारती ने पीएम को भाजपा वाले कहीं बीएलओ न बनवा दें, इस बयान पर जीतन राम मांझी ने कहा कि राजनीति का क, ख भी नहीं पता है उनको। राजनीति से कोई सरोकार नहीं रहा है। पीएम पर बयान देना यह शोभनीय नहीं है। अगर पीएम बार-बार बिहार आ रहे हैं तो यह सौभाग्य है। बिहार के हैं चीजों को समझने की कोशिश कर रहे हैं। चार जून को तीसरी बार नरेंद्र मोदी पीएम बनने वाले हैं। यह बिहार के विकास के लिए शुभ लक्षण है। अब की 400 पार में कोई शंका नहीं है। मीसा भारती बहुत बड़ा राजनीतिज्ञ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य को क्षति पहुंचाने का कार्य किया है
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पीएम को झूठ का फैक्ट्री बताने के बयान पर उन्होंने कहा कि आदमी जैसा रहता है वैसा हीं किसी को बोलता है। जैसा चश्मा लगाएंगे उसी तरह दिखेगा। साफ चश्मा लगा कर देखिएगा तो साफ दिखेगा। जो पीएम पर इस तरह का बयान देते हैं तो जिस तरह जी 20 में विभिन्न देशों के राष्ट्रध्यक्ष आए और पैर छूकर प्रणाम किया तो झूठा आदमी को कोई प्रणाम करता है क्या..? चंद्रमा के दक्षिणी छोर पर चंद्रयान भेजने का कार्य किया है तो झूठा है क्या..? जो यह बोल रहे हैं वह खुद झूठा है। झूठ का राज कायम करके राज्य को क्षति पहुंचाने का कार्य किया है।


बंगाल में हिंसा का वातावरण पैदा किया जा रहा है
चार जून के बाद इंडी गठबंधन के लोग अपना बंगला झांकते नजर आएंगे। बंगाल में हुई हिंसा के बाद छपरा गोलीकांड यह हताशा की स्थिति है। इंडभ् गठबंधन के लोगों में हताशा की स्थिति बनी है। लोकसभा चुनाव हारने के लिए लोगों को परेशान कर रहे हैं। बंगाल में हिंसा का वातावरण पैदा किया जा रहा है। उसी के देखरेख में बिहार में हारते हुए नजर आ रहे हैं। छपरा में ऐसा कर रहे हैं कि यह लोग जान बूझकर लोकतंत्र को कलंकित करने में जुटे हैं। इससे आम मतदाताओं से बचने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed