Bihar : 'जीविका के प्रोजेक्ट मैनेजर ने चौथे तल्ले से पत्नी को दिया धक्का'- परिजनों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप
पूजा कुमारी के भाई अशोक कुमार झा ने बताया कि शादी के बाद से ही पूजा को ससुराल वालों द्वारा उनसे दहेज के लिए बार-बार मांग किया जाता था और नहीं देने पर उसे प्रताड़ित किया जाता था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना के दानापुर में बिहार सरकार के जीविका प्रोजेक्ट मैनेजर पर पत्नी के हत्या का आरोप लगा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रोजेक्ट मैनेजर गौरव कुमार एवं उनके पिता सदानंद झा को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस प्रोजेक्ट मैनेजर के मां इंदिरा देवी एवं उनकी बहन की तलाश कर रही है। मृतक के परिजनों ने पति सहित सास, ससुर और ननद पर शाहपुर थाने में दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। बुधवार की देर रात शाहपुर थाना के आशापुर गांव स्थित इंद्रपुरी कॉलोनी में विवाहिता की चौथे तल्ले से गिरकर मौत हो गई थी।
पूजा कुमारी की हत्या का मामला दर्ज कराया
सूचना मिलते ही आननफानन में लड़की के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए परिवार के लोगों ने शाहपुर थाना में पूजा कुमारी की हत्या का मामला दर्ज कराया। मधुबनी के जयनगर निवासी गौरव कुमार 34 वर्ष जो जीविका में प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर अरबल में पदस्थापित हैं। इनकी शादी 26 अप्रैल 2021 को मधुबनी के ही पूजा कुमारी 27 वर्ष से हुई थी। पूजा कुमारी के एक डेढ़ वर्ष का बेटा भी है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। घटना के बाद से पूजा कुमारी का बेटा लापता बताए जा रहा हैं।
दहेज के लिए बार-बार मांग किया जाता था
पूजा कुमारी के भाई अशोक कुमार झा ने बताया कि शादी के बाद से ही पूजा कुमारी के ससुराल वालों द्वारा उनसे दहेज के लिए बार-बार मांग किया जाता था और नहीं देने पर पूजा कुमारी को प्रताड़ित किया जाता था। अशोक कुमार ने बताया कि पूजा कुमारी के पति गौरव कुमार बिहार सरकार में जीविका में प्रोजेक्ट मैनेजर थे और उन्होंने पटना के शाहपुर थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी में अपना अपार्टमेंट लिया था। पिछले कुछ वर्षों से यह लोग यहीं रह रहे थे। उन्होंने यह आरोप लगाया कि बुधवार की आधी रात को उनके परिवार वालों द्वारा चौथी मंदिर से धक्का देकर पूजा कुमारी की हत्या कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इसकी लिखित शिकायत उन्होंने शाहपुर थाना में की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पूजा कुमारी के पति गौरव कुमार एवं उनके ससुर सदानंद झा को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना को लेकर शाहपुर थाना प्रभारी मनीष कुमार आनंद ने बताया कि पूजा कुमारी के भाई के द्वारा दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। जिसमें पूजा कुमारी के पति, सास, ससुर को अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस ने पूजा कुमारी के पति और ससुर को गिरफ्तार कर आगे की छानबीन शुरू कर दी है।