{"_id":"668b9447c0334aa22c09b860","slug":"bihar-news-je-absconding-before-marriage-but-did-not-drown-in-bihar-floods-bihar-police-investigation-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : बाढ़ ड्यूटी में तैनात जूनियर इंजीनियर बांध के पास देखे गए थे अंतिम बार, गायब हैं मगर डूबे नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : बाढ़ ड्यूटी में तैनात जूनियर इंजीनियर बांध के पास देखे गए थे अंतिम बार, गायब हैं मगर डूबे नहीं
Mon, 08 Jul 2024 12:54 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 08 Jul 2024 12:54 PM IST
सार
Bihar Police : अपनी शादी के चार दिन पहले बाढ़ की ड्यूटी में लगे जल संसाधन विभाग के जूनियर इंजीनियर अंतिम बार एक बांध पर देखे गए थे, लेकिन वहां उनके साथ कोई अनहोनी नहीं हुई थी। पुलिस की जांच में यह पक्का हो गया है।
विज्ञापन
बाढ़ की ड्यूटी में तैनात थे जेई।
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
गोपालगंज में तैनात जल संसाधन विभाग के जेई पवन कुमार बंसल का 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं लग सका है। वे रविवार की दोपहर 12 बजे के बाद से ही लापता हैं। बाढ़ की ड्यूटी में उन्हें आखिरी बार मांझागढ़ प्रखंड के गौसिया में सारण बांध पर बने स्लुइस गेट के पास बांध पर देखा गया था। लेकिन, दोपहर 12 बजे के बाद उनका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया है। उसके बाद से जिले के अधिकारी और जेई के परिजन लगातार उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
मुंगेर के रहने वाले हैं जेई
जल संसाधन विभाग के जेई पवन कुमार बंसल बिहार के मुंगेर जिले के रहने वाले हैं। उनके चाचा राजकिशोर मंडल उर्फ जय किशोर मंडल ने बताया कि उनकी 11 जुलाई को शादी है। 7 जुलाई को उनका तिलक समारोह था। लेकिन तिलक से महज कुछ घंटे पहले ही उनका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया है। परिजन किसी अनहोनी की आशंका से डरे सहमे हैं। जेई के लापता होने की सूचना रविवार को ही उनके परिजनों को दे दी गई थी। इधर, लापता जेई के चाचा राजकिशोर मंडल ने फोन पर बताया कि वे गोपालगंज के सदर एसडीपीओ प्रांजल से मुलाकात करेंगे। नगर थाना में उनकी गुमशुदगी को लेकर लिखित शिकायत दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
स्लुइस गेट पर आखिरी बार देखा गया
लापता जेई की खोज में निकली पुलिस प्रशासन ने गौसिया के सारण बांध स्थित स्लुइस गेट पर पहुंची। जहां से उन्हें आखरी बार ड्यूटी करते देखा गया था। उस तदबंध के दोनों तरफ सूखे जैसे हालात हैं। वहां पर बाढ़ जैसे कोई हालात नहीं है। इसका मतलब कि वहां पर पानी में डूबने या बहने की कोई आशंका नहीं है। रविवार को गौसिया गांव के कुछ स्थानीय लोगों ने सुबह में देखा था। वे भी जेई के साथ किसी अनहोनी की आशंका से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
संभवतः शादी नहीं करना चाहते थे जेई?
गौसिया पंचायत के पूर्व मुखिया और वर्तमान मुखिया प्रतिनिधि राधा रमण मिश्रा ने बताया की सदर एसडीएम से लेकर मांझागढ़ पुलिस जेई की गुमशुदगी को लेकर जांच कर रहे हैं। परिजन भी लगातार पूर्व मुखिया के संपर्क में हैं। कुछ लोग इस बात को भी संभावना जता रहे है कि शायद जेई पवन कुमार बंसल अपनी होने वाले शादी समारोह में शामिल नहीं होना चाह रहे थे। वे शादी नहीं करना चाह रहे होंगे। इसकी वजह से वे शायद शादी की डर से ड्यूटी से मोबाइल ऑफ कर लापता हो गए। बहरहाल अब तो यह पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि लापता होने की असली वजह क्या है। कहीं कोई दुर्घटना हुई है या वे मोबाइल ऑफ कर लापता हो गए हैं।