Bihar News : 'जदयू सांसद रेलवे का लोहा बेचते थे, शराब-अफीम का काम करते थे'- नीतीश के विधायक यह क्या बोल रहे!
Bihar : ट्रेन में गंजी बनियान पहनकर घुमने और अपने विवादित बयानों की वजह से हमेशा सुर्ख़ियों में रहने वाले जदयू विधायक ने अपने ही पार्टी के सांसद पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि ये विधायक बनने से पहले रेलवे का लोहा बेचते थे। गांजा की खेती भी करते थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनता दल यूनाइटेड के विवादित और बड़बोले विधायक ने अपने ही पार्टी के सांसद पर रेलवे का लोहा बेचने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सांसद और विधायक बनने से पहले अजय मंडल रात में रेल पटरी के पास पड़ा लोहा चोरी करके बेचते थे। इतना ही नहीं वह अपने सांसद पर एक दो नहीं बल्कि कई गंभीर आरोप लगाये हैं। गोपाल मंडल ने कहा कि उनके कई कारनामे हैं, लेकिन मैं कुछ नहीं कहता हूं। उन्होंने कहा कि मैं बहुत अच्छा आदमी हूं, इसलिए मैंने उनको दो-दो बार जीताया भी हूं। गोपाल मंडल ने कहा कि अजय मंडल ने मेरे बारे में झारखण्ड के पानी पीने की बात कही, वह बात मुझे बुरी लगी। उन्होंने कहा कि अजय मंडल ने देवघर के पानी के बारे में नहीं कहा, बल्कि झारखंड के पानी की बात कही है और हर कोई जानता है कि झारखण्ड के पानी का मतलब लाल पानी होता है, जो बिहार में पूर्ण रूपेण प्रतिबंधित है।
विधायक ने अजय मंडल पर लगाये गंभीर आरोप
जदयू विधायक गोपाल मंडल ने सांसद अजय मंडल पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं। उन्होंने कहा कि सांसद अजय मंडल अफीम की खेती करते थे। बिजली का तार चोरी करके बेचते थे। रात में रेल पटरी के पास पड़ा लोहा चोरी करके बेचते थे। इतना ही नहीं देसी शराब भी बनाते थे। अब ट्रक पासिंग करवाते हैं, वसूली करते हैं और धमकी देकर पैसा मांगते हैं। गोपाल मंडल ने कहा कि एक बार इंजीनियर से पैसा मांगा था, इसका धंधा ही पैसा मांगना है। गोपाल मंडल ने कहा कि चूंकि अजय मंडल खुद शराब बनाते थे इसलिए लाल पानी अजय मंडल ही पीते होंगें। उन्होंने कहा कि न मैं शराब पीटा हूं और न किसी को पीने दूंगा।
इस बात पर भड़के थे विधायक
दरअसल गोपाल मंडल इस बात पर भड़के हैं कि सांसद ने गोपाल मंडल के एक बयान पर पलटवार करते हुए कहा था कि गोइपाल मंडल दिल के बुरे नहीं हैं, बस जब थोडा सा झारखण्ड का पानी पी लेते हैं तो उनके मुंह से कुछ - कुछ निकलने लगता है। इसलिए मैं उनके किसी भी बात का बुरा नहीं मानता। दरअसल गोपाल मंडल ने एक बैठक में अपने सांसद को काला नाग कहा था। गोपाल के इसी बयान पर अजय मंडल ने यह बयान दिया था कि गोपाल मंडल दिल के बुरे नहीं हैं यह सब सिर्फ झारखण्ड के पानी का असर है। फिलहाल दोनों तरफ से जुबानी जंग जारी है।