फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: jan suraj Prashant Kishore targeted nitish kumar, cm's priority changed Now trying to save chair

Bihar News : नौकरी देने के नाम पर पीके ने खोल दी पोल, जानिए क्यों कहा सीएम अब सिर्फ कुर्सी बचाने की जुगत में

Sat, 08 Jun 2024 09:05 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 08 Jun 2024 09:05 PM IST
सार

Bihar : चपरासी से लेकर चीफ सेक्रेटरी तक को भी अगर आप जोड़ देंगे, तो 2 प्रतिशत से भी कम लोग सरकारी नौकरियों में हैं। नीतीश कुमार की अपनी प्राथमिकता बदल गई है। पहले वह बिहार को सुधारने में लगे थे और अब वह कुर्सी बचाने में लगे हुए हैं।

विज्ञापन
Bihar News: jan suraj Prashant Kishore targeted nitish kumar, cm's priority changed Now trying to save chair
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, प्रशांत किशोर और तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

शिक्षकों की भर्ती मामले में अपनी-अपनी वाहवाही लूटने में लगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने पोल खोल दी। उन्होंने कहा कि चपरासी से लेकर चीफ सेक्रेटरी तक को भी अगर आप जोड़ देंगे, तो 2 प्रतिशत से भी कम लोग सरकारी नौकरियों में हैं। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार की अपनी प्राथमिकता बदल गई है। पहले वह बिहार को सुधारने में लगे थे और अब वह कुर्सी बचाने में लगे हुए हैं।

विज्ञापन


2 प्रतिशत से भी कम लोग सरकारी नौकरियों में
दरअसल चुनावी प्रचार के दौरान तेजस्वी यादव अपने 17 महीनों में की गई नियुक्तियों की खूब चर्चा किये।  उन्होंने हर चुनावी मंच से यह कहा कि जो काम एनडीए ने दस सालों में नहीं किया उसे हमने 17 महीनों में नौकरी बांटकर कर दी। वहीं नीतीश कुमार इसके जवाब में यह कहते रहे कि सारा काम हमने किया, वह लोग तो बस यूं ही कुछ कुछ कहते रहता है। इसके जवाब में अब जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा है कि जो सिस्टम है, जिसे आप तंत्र कहते हैं, सरकारी नौकरियों में पूरे बिहार के 1.57 प्रतिशत लोग ही हैं। पीके ने कहा कि चपरासी से लेकर चीफ सेक्रेटरी तक को भी अगर आप जोड़ देंगे, तो 2 प्रतिशत से भी कम लोग सरकारी नौकरियों में हैं। पूरी जो व्यवस्था है, वो सिर्फ 2 प्रतिशत सरकारी नौकरी करने वाले लोगों की वजह से नहीं है। दिक्कत ये है कि जो जनप्रतिनिधि हैं, लोकतंत्र में मालिक वो हैं, जो अफसरों को चुनकर बैठाते हैं। अफसर वैसे ही काम करता है, जैसा लोग कराना चाहते हैं।
विज्ञापन


अब सिर्फ कुर्सी बचाने में लगे हुए हैं
प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि यही नीतीश कुमार हैं, 2005 से 2010 में यही तंत्र था, यही अफसर थे और इन्हीं की वजह से कई क्षेत्रों में सुधार दिखा। अब वो सुधार नहीं दिख रहा है, बदहाली दिख रही है। ऐसा इसलिए हो रहा है कि क्योंकि नीतीश कुमार की अपनी प्राथमिकता बदल गई है, पहले वो बिहार को सुधारने में लगे थे और अब वह कुर्सी बचाने में लगे हुए हैं, तो अफसर क्या करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed