फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Jackal attacked man and woman in Muzaffarpur, forest department team rescuing

Bihar News : अचानक घर में घुसा सियार, महिला समेत दो लोगों को किया जख्मी; रेस्क्यू जारी

Tue, 17 Sep 2024 09:25 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 17 Sep 2024 09:25 PM IST
सार

Bihar : बिहार में सियार का आतंक कम नहीं हो रहा है। सियार ने फिर महिला समेत दो लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया है। हालांकि वन विभाग ने अब तक सियार को रेस्क्यू नहीं किया है।

विज्ञापन
Bihar News : Jackal attacked man and woman in Muzaffarpur, forest department team rescuing
सियार ने युवक को किया घायल। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मुजफ्फरपुर में सियार ने दो लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घायल लोगों में एक महिला और एक पुरुष हैं, जिन्हें इलाज के लिए एसकेएमसीएच  मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के नजीरपुर शेखपुरा बांध के पास की है। सियार के हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। घायलों की पहचान देवटिया देवी (52) और मुकेश राय (32) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


अचानक घर में घुस गया सियार 
घटना के संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि नजरपुर में शाम में देवटिया देवी अपने घर में सोयी हुई थी। तभी अचानक घर में सियार घुस गया और उन पर हमला कर दिया। इस हमले में सियार ने उसके हाथ को नोच लिया, जिसमें देवटिया देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला की चीख -पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़कर वहां पहुंचे तब तक सियार वहां से भाग चुका था। आननफानन में लोगों ने महिला को गंभीर हालत में एसकेएमसीएच में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं मुकेश कुमार राय शौच के लिए शाम को खेत में जा रहे थे। तभी सियार ने उनपर हमला कर दिया, जिसमें मुकेश कुमार राय जख्मी हो गये।
विज्ञापन


अब तक ढाई दर्जन से अधिक लोग हो चुके हैं घायल 
 कुढ़नी प्रखंड क्षेत्र के कई गांव में बीते दो हफ्ते से सियार के हमले में अब तक ढाई दर्जन से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। वहीं अब तक तीन सियार की मौत हो चुकी है। वही हमला करने वाले सियारों की संख्या कितनी है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। वन विभाग की टीम सियार को पकड़ने को लेकर लगातार ही रेस्क्यू कर रही है, लेकिन अब तक विभाग किसी भी सियार को पकड़ने में सफल नहीं हुई है। फिलहाल इस घटना से ग्रामीणों में दशरथ का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed