फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Inter student murdered in Motihari; Criminals put his body in a sack and threw, crime news

Bihar News : मोतिहारी में इंटर के छात्र की हत्या; अपराधियों ने स्कूल बुलाकर मार डाला, नहर के पास फेंकी लाश

Tue, 27 Aug 2024 12:27 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 27 Aug 2024 12:27 PM IST
सार

Crime News: ग्रामीणों का कहना है कि विकास की हत्या किसने और क्यों की? यह जांच का विषय है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और हत्यारे की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करें। 
 

विज्ञापन
Bihar News: Inter student murdered in Motihari; Criminals put his body in a sack and threw, crime news
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी में इंटर के छात्र की निर्मम हत्या कर दी गई है। घोडासहन इलाके में मंगलवार सुबह पुलिस ने निमोइया नहर के समीप बंद बोरे के अंदर से उसकी लाश बरामद की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु मोतिहारी भेजा है। थानाध्यक्ष अनुज कुमार पांडेय ने बताया कि मृत छात्र की पहचान निमोइया गांव के पंच रामजी साह के 18 वर्षीय पुत्र विकास गुप्ता उर्फ विक्की के रूप में की गई है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। विकास के कॉल डिटेल को भी खंगाला जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


हत्यारे को जल्द गिरफ्तार करे पुलिस

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। घटना के बाद से ग्रामीण हतप्रभ हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विकास की हत्या किसने और क्यों की? यह जांच का विषय है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और हत्यारे की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करें। 

विज्ञापन


किसी ने फोन कर स्कूल बुलाया था

इधर, परिजनों ने बताया कि विकास अपने छत पर रात्रि में सोया था। इसको किसी ने रात्रि में फोन कर बग़ल के प्राथमिक विद्यालय ललुआ में बुलाया था। जब वहां गया तो उसकी धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह स्कूल के पास भी खून के धब्बे मिले हैं। अपराधियों ने हत्या के बाद लाश को नहर के पास फेंक दिया। गर्दन और पेट पर गहरे जख्म के निशान हैं। प्रतीत होता है कि अपराधियों ने पहले उसकी बेरहमी से पिटाई की फिर गर्दन काटने की कोशिश की। इसके बाद उसके पेट पर भी चाकू से कई बार वार किया। परिजनों की मांग है पुलिस हत्यारे को जल्द से जल्द गिरफ्तार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed